BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Maharajganj, accident • गोरखपुर / कैम्पियरगंज • 09-01-2026

महराजगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत:गोरखपुर जाते समय कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, एक गंभीर घायल, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी

महाराजगंज जनपद के दो युवक गोरखपुर परीक्षा देने जा रहे थे, तभी कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान ग्राम डिंगुरी थाना पनियर निवासी अंकित उर्फ रामप्रसाद चौरसिया (पुत्र राधेश्याम चौरसिया) के रूप में हुई है। वह अपने फुफेरे भाई संगम चौरसिया (निवासी ग्राम अरनाहव, कोतवाली थाना क्षेत्र) के साथ गोरखपुर परीक्षा देने जा रहे थे।

यह घटना भगवानपुर हाईवे पर हुई, जहां पीछे से रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने अंकित उर्फ रामप्रसाद को मृत घोषित कर दिया। संगम चौरसिया की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
14:01
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।