गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
विधायक फतेह बहादुर सिंह को मिली धमकी:मध्य प्रदेश से की कॉल, कॉलर बोला 9 मई तक जान से मार दूंगा
रूरल न्यूज नेटवर्क।कैंपियरगंज
विधानसभा से विधायक फतेह बहादुर सिंह और उनके सहयोगियों को जान से मारने की धमकी
मिली है। विधायक फतेह बहादुर सिंह पूर्व सीएम स्व. वीर बहादुर सिंह के बेटे हैं।
यह पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। विधायक और उनके सहयोगियों को 09 मई तक जान से
मारने की धमकी दी गई है।
इस मामले में वार्ड नंबर-1 (पठनपुरवा
बड़का) निवासी रजनीकांत पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। कैंपियरगंज पुलिस ने
तत्काल इस घटना को संज्ञान लेकर जांच शुरू की तो आरोपी की लोकेशन इटारसी (मध्य
प्रदेश) में मिली है। सोशल मीडिया पर धमकी देने का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है।
धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।कैंपियरगंज के नगर पंचायत चौमुखा के शक्तिनगर वार्ड निवासी
नवीन सिंह ने कैंपियरगंज थाना पुलिस को दी गई तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि वार्ड नंबर-1 (पठनपुरवा
बड़का) निवासी रजनीकांत क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा है।
Image Source Here...
रामचौरा निवासी सूरज के
मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह, उनके प्रतिनिधि गणेशदत्त त्रिपाठी, सहयोगी समशेर सिंह और चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह समेत कई
लोगों को आपत्तिजनक शब्द बोलते हुए 09 मई तक जान से
मारने की धमकी भी दी।
धमकी देने का आडियो वायरल
बातचीत का 6.46 मिनट का एक आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित के अनुसार, इस धमकी के बाद उनका परिवार सहम गया है। उनके पिता, जो हृदय रोग से पीड़ित हैं, की तबीयत भी बिगड़ गई है। पुलिस ने आरोपित रजनीकांत, उसके परिवार और सहयोगियों के विरुद्ध धमकी देने व
अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का मुकदमा दर्ज किया है।इस मामले में एसपी नॉर्थ ने बताया कि तहरीर के आधार
पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल शुरू कर कार्रवाई की जा रही है।
Share On :
×
13:48
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।