गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
मछलीगांव उपकेंद्र से 12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, आंधी-तूफान से कई गांवों में विद्युत लाइनें प्रभावित, मरम्मत कार्य जारी
रूरल न्यूज नेटवर्क।कैंम्पियरगंज
तहसील क्षेत्र के मछलीगांव विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में पिछले
लगभग 12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। बीती रात आई तेज बारिश, आंधी और तूफान
के कारण विद्युत व्यवस्था चरमरा गई, जिससे क्षेत्र में भारी
परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार बिजली गुल रहने से
क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी और आक्रोश है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों
को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल व्यवस्था सबसे अधिक प्रभावित हुई है, घरों की पानी
की टंकियां खाली हो चुकी हैं और दैनिक कार्य ठप पड़ गए हैं। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और
बीमार लोगों की स्थिति विशेष रूप से दयनीय बनी हुई है।
स्थानीय ग्रामीण अजय, विजय, गणेश, रामानंद, दुर्गेश और इंद्रदेव सहित
कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि रात से बिजली गायब है, लेकिन विभाग की ओर से कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी जा
रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के
समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
Image Source Here...
उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन बंद हो रहे
हैं, इनवर्टर जवाब दे चुके हैं और दुकानदारों का कारोबार
भी प्रभावित हो रहा है।मामले को लेकर
कैंम्पियरगंज के एसडीओ राघवेंद्र साहू ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों
पर विद्युत लाइनें प्रभावित हुई हैं, जिससे आपूर्ति बाधित हुई
है। विभाग की टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 33 केवी लाइन होल्ड होने की वजह से आपूर्ति बहाल करने
में देरी हो रही है। अधिकारियों के अनुसार, अगले दो से ढाई घंटे के
भीतर विद्युत आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
Share On :
×
13:46
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।