BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Panchayati Raj, Small farmer, auditor • गोरखपुर / कैम्पियरगंज • 28-01-2026

छोटे किसान का बेटा बना ऑडिटर:यूपीएसएसएससी परीक्षा पास कर पंचायतीराज विभाग में हुआ चयन

Image Source Here...

रूरल न्यूज नेटवर्क। कैम्पियरगंज के फरदहनी गांव निवासी छोटे किसान श्रीराम प्रसाद के बेटे चंद्रजीत ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर पंचायतीराज विभाग में ऑडिटर (लेखा परीक्षक) के पद पर चयनित होकर गांव और परिवार का नाम रोशन किया है।

चंद्रजीत का परिवार आर्थिक संघर्षों से गुजरा है। उनके पिता श्रीराम प्रसाद एक छोटे किसान हैं, और मां गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई चंद्रशेखर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में कार्यरत हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद, माता-पिता ने दोनों बेटों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी।

चंद्रजीत ने बताया कि उनकी दिनचर्या किताबों से शुरू होकर किताबों पर ही खत्म होती थी। परीक्षा की तैयारी का सफर चुनौतियों भरा रहा। उन्हें कई बार असफलता का सामना करना पड़ा, जिससे उनका मन भी टूटा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और हर बार नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े।

वे कहते हैं, "माता-पिता और बड़े भाई के शब्द हमेशा याद आते थे—हार मत मानो, मंजिल जरूर मिलेगी। इसी हौसले ने मुझे ताकत दी।" चंद्रजीत की मां ने भी उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "शिक्षा ही असली संपत्ति है। मेरे पिता के पसीने की हर बूंद मेरी इस सफलता में शामिल है।"

चंद्रजीत ने गांव के बच्चों को संदेश दिया कि शहरों में भले ही साधन अधिक हों, लेकिन गांव के बच्चों में लगन और जज्बा कहीं अधिक होता है। यदि दृढ़ निश्चय से मेहनत की जाए, तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनके बड़े भाई चंद्रशेखर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "आज मेरा और मेरे माता-पिता का सपना सच हुआ।" पिता श्रीराम प्रसाद ने भावुक होकर कहा, "मैंने अपने बच्चों की पढ़ाई को ही अपनी खेती समझकर मेहनत की। आज दोनों बेटों ने नौकरी पाकर मेरा सपना पूरा कर दिया है।"

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:59
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।