गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
नेपाल से ब्याहकर आईं महिलाएं बन सकेंगी मतदाता, निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण-2026 में चुनाव आयोग ने दी सुविधा
रूरल
न्यूज नेटवर्क। महराजगंज में
निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत विदेश में जन्मी भारतीय नागरिकों,
विशेषकर नेपाल से विवाह कर आई महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। अब वे भी मतदाता सूची
में अपना नाम दर्ज करा सकेंगी। जिला प्रशासन ने भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन
अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशों का पालन करते हुए यह नई व्यवस्था लागू की है।
Image Source Here...
जिला
निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहले भारत के बाहर
जन्मे नागरिकों के लिए जन्म स्थान दर्ज करने की व्यवस्था नहीं थी। इस कारण वे फॉर्म-6
या फॉर्म-6ए के माध्यम से नए मतदाता के रूप में आवेदन नहीं कर पाते थे। अब इस समस्या
का समाधान करते हुए ऑफलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की गई है।
नई
व्यवस्था के तहत, ईआरओ नेट और बीएलओ ऐप के डेटा एंट्री मॉड्यूल में जन्म स्थान के रूप
में 'आउट साइड इंडिया' का विकल्प जोड़ा गया है। इसके साथ ही संबंधित देश का नाम दर्ज
करने के लिए एक टेक्स्ट बॉक्स भी उपलब्ध कराया गया है। पात्र आवेदक फॉर्म-6 या फॉर्म-6ए
भौतिक रूप से भरकर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा कर
सकेंगे।
जिलाधिकारी
संतोष कुमार शर्मा ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश
दिए हैं कि वे विधानसभा क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें और प्रभावी क्रियान्वयन
सुनिश्चित करें। इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित
न रहे। इस पहल से विशेष रूप से नेपाल से विवाह कर जिले में आई महिलाओं को काफी लाभ
मिलेगा।
Share On :
×
13:59
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।