BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, january, khajni tahseel • गोरखपुर / खजनी • 05-01-2026

खजनी समाधान दिवस में 20 फरियादी पहुंचे:दिवस परिवर्तन और ठंड से कम रही अधिकारियों-फरियादियों की उपस्थिति

गोरखपुर जिले की खजनी तहसील में जनवरी 2026 के पहले समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 20 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

फरियादियों ने विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज कराईं। गोरसैरा गांव के ग्रामीणों ने आरसीसी सड़क और नाली निर्माण की मांग की। इसी गांव के अशोक सिंह और परसौनी के कैलाशानंद शर्मा ने कोटेदार द्वारा राशन वितरण में धांधली की शिकायत की।

बभनपुरा के ग्राम प्रधान जियाउद्दीन ने चकनाली की पैमाइश कराने का अनुरोध किया। मुरदेवां बुजुर्ग के दुर्गेश ने ग्राम सभा की सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की फरियाद की। गौरगंज के राकेश वर्मा ने अपने मकान के पास स्थित पुराने पेड़ को काटने की अनुमति मांगी, जबकि मऊंधरमंगल के राजाराम ने अपनी जमीन पर हो रहे निर्माण में बाधा रोकने की मांग की।

समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम राजेश प्रताप सिंह और दिवस प्रभारी तहसीलदार ध्रुवेश सिंह ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान खजनी के बीडीओ रमेश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण तहसील समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को किया गया था। दिवस में परिवर्तन और अत्यधिक ठंड के कारण फरियादियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति कम दर्ज की गई।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
00:02
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।