BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, sexual assault • गोरखपुर / खजनी • 14-05-2026

यौन शोषण का आरोपी युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, भेजा जेल

रूरल न्यूज नेटवर्क खजनी पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, खजनी थाने में एक अनुसूचित जाति की युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि खुटभार गांव निवासी कन्हैया विश्वकर्मा (20 वर्ष), पुत्र हरिराम, ने उससे शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी उसे पीटने और गालियां देने लगा। उसने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।

Image Source Here...

पीड़िता की तहरीर पर, खजनी थाने के इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह के निर्देश पर, आरोपी के खिलाफ केस संख्या 140/2026 में बीएनएस की धाराओं 69, 191(2), 352, 115(2), 351(3) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(व्ही), 3(2)(5क), 3(1)(,ध) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस तब से आरोपी की तलाश कर रही थी।

गोरखपुर के एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, एसपी साउथ डी. के. पुरी और क्षेत्राधिकारी खजनी विवेक कुमार तिवारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। खजनी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम में सब इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव और कांस्टेबल अंकित पांडे शामिल थे।

पुलिस ने आरोपी युवक कन्हैया विश्वकर्मा को बीती रात 10:55 बजे सरयां तिवारी गांव के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने पुष्टि की कि वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
00:03
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।