BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Piprauli • गोरखपुर / खजनी • 28-05-2026

पिपरौली के युवक की सड़क हादसे में मौत, खरीदारी कर लौटते समय बाइक डिवाइडर से टकराई, दो घायल

रूरल न्यूज नेटवर्क पिपरौली बाजार के तीन युवक बुधवार रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। बकरीद की खरीदारी कर लौटते समय उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में 17 वर्षीय सोनू की मृत्यु हो गई, जबकि समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। बैदुल्लाह को मामूली चोटें आईं।

यह हादसा चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत जगत बेला और जमुवाड़ के बीच कालेसर जंगल कौड़िया बाईपास पर रात करीब 10 बजे हुआ। पिपरौली बाजार निवासी सोनू (पुत्र तालिब), बैदुल्लाह (पुत्र अजहर) और समीर (पुत्र सलीम) एक पल्सर बाइक पर सवार होकर गोरखपुर शहर से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे। बाइक समीर चला रहा था।

Image Source Here...

दुर्घटना के तुरंत बाद तीनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने वहां सोनू को मृत घोषित कर दिया। समीर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। तीसरे साथी बैदुल्लाह को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

इस घटना से बकरीद के त्योहार के दिन पिपरौली बाजार में शोक का माहौल है। तीनों युवक एक साथ फर्नीचर का काम करते थे। उनके पिता पेशे से मजदूर हैं। मृतक सोनू अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बैदुल्लाह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है और उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें से दो विवाहित हैं। समीर अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा है और उसकी एक बहन भी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
00:02
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।