BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Bullet, accident • गोरखपुर / खजनी • 09-03-2026

सड़क हादसे में बुलेट सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

रूरल न्यूज नेटवर्क खजनी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना गोरखपुर मार्ग पर छताईं पहलवान ढाबा के पास हुई। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया था।

Image Source Here...

मृतक की पहचान रुद्रपुर निवासी 30 वर्षीय संजय शर्मा उर्फ साहब पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए दूसरे युवक का नाम छताईं निवासी 32 वर्षीय शनि सिंह पुत्र बबलू सिंह है। दोनों युवक यूपी 53 सीएक्स 2886 नंबर की बुलेट बाइक पर सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8 बजे के बाद बुलेट सवार दोनों युवक सड़क पर जा रहे एक साइकिल सवार को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान बुलेट अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गई और सवार सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार भारी वाहन (ट्रेलर) की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image Source Here...

सूचना मिलते ही खजनी थाने के सब इंस्पेक्टर शुभम सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से गोरखपुर जिला अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल संजय शर्मा को जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खजनी थाने के कोतवाल इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
00:01
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।