गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
खजनी
/ शादी में डीजे पर नाचने...
शादी में डीजे पर नाचने के दौरान मारपीट, बांस-बल्ली से पीट-पीटकर युवक की हत्या, BSF की कर रहा था तैयारी
रूरलन्यूजनेटवर्क। सिकरीगंज
के युवक की बांस-बल्ली से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह अपने भाई की साली की शादी में
पहुंचा था। जहां बारातियों से डीजे पर नाचने को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपियों ने युवक
को मारते-मारते नीचे गिरा दिया। वह जब अधमरा हो गया तो मुंह पर छाती पर लातें मारने
लगे।
घटना का वीडियो भी सामने
आया है। देर रात सिकरीगंज के हरिजनपुर गांव का है। युवक के परिवार वालों ने उसे अस्पताल
में भर्ती कराया था। सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बहन की शिकायत पर 5 लोगों
के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
मृतक मुनीब चौहान
(19) सहजनवां थाना क्षेत्र के चिरईयाढाड़ गांव का रहने वाला था। बहन सरोजा देवी ने सिकरीगंज
थाने में भाई की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सरोजा ने पुलिस को बताया- 10 फरवरी
को मेरा भाई मुनीब कनैला गांव से हरिजनपुर में बारात गया था। वहां पर डीजे बज रहा था।
लोग उसी पर नाच रहे थे। मेरा भाई भी वहीं देख रहा था।
तभी डीजे पर नाच रहे
हरिजनपुर गांव के सतेंद्र, निक्कू समेत अन्य लोगों बांस-बल्ली और लाठी-डंडे से उस पर
हमला कर दिया। लहूलुहान होने पर मरा समझकर आरोपी वहां से भाग निकले। घायल हालत में
मुनीब को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सुबह उसकी मौत हो गई।
Image Source Here...
घटना के वीडियो में दिख
रहा है कि शादी में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। एक युवक को कुछ लोग गिराकर मारने
लगे। लोगों के हाथ में लाठी-डंडे थे। युवक ने पहले भागने की कोशिश की, इसके बाद वह
जमीन पर गिर गया। लोग इसके बाद भी उसे पीटते रहे। इसके बाद आरोपी उसे मरा समझकर वहां
से भाग गए।
Image Source Here...
BSF की तैयारी कर
रहा था भाई
सरोजा देवी ने बताया-
मुनीब चौहान चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई राजेश चौहान और सुनील जम्मू में,
जबकि एक भाई अनिल चौहान दुबई में रहते हैं। मुनीब घर पर पिता रामभवन चौहान और मां के
साथ रहता था। वह बीएसएफ की तैयारी कर रहा था।
भाई की साली की शादी
में गया था
दुबई में रहने वाले भाई
अनिल के ससुराल सिकरीगंज में साली की शादी थी। मुनीब उसी में शामिल होने गया था। तीनों
भाइयों को कॉल करके सूचना दे दी है। जम्मू में रहने वाले दोनों भाई गोरखपुर के लिए
रवाना हो गए हैं।
Share On :
×
00:01
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।