गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
खजनी
/ युवक को लाठियों से पीटकर...
• gorakhpur, cm yogi, injured, young man
•
गोरखपुर / खजनी
• 07-03-2026
युवक को लाठियों से पीटकर कर दिया घायल, चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
रूरल न्यूज नेटवर्क।हरपुर-बुदहट
थाना क्षेत्र के पचौरी गांव में एक युवक को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया गया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS)
की गंभीर
धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पचौरी निवासी
मनीष कुमार पुत्र लालचंद माता मंदिर के पास से गुजर रहे थे। मनीष का आरोप है कि
वहां पहले से मौजूद अरबाज, गोलू सिंह, दीपू और शिवम ने उन्हें देखते ही अपशब्द कहने शुरू कर दिए।
जब मनीष ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठियों से उन पर हमला कर दिया।
मनीष ने पुलिस
को बताया कि चारों आरोपियों ने उन्हें जमीन पर गिराकर जमकर पीटा, जिससे उन्हें
गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तोआरोपी
जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पीड़ित के
अनुसार, इस मारपीट और
छीना-झपटी के दौरान उनका मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी भी कहीं गिर गई या गायब हो
गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मनीष को तत्काल
उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
थानाध्यक्ष
विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि मनीष की तहरीर के आधार पर आरोपी अरबाज, गोलू सिंह
(पुत्र पंचम सिंह), दीपू और शिवम (पुत्र रामराज) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता
(BNS) की धारा 115(2)
(स्वेच्छा से
चोट पहुँचाना), धारा 351(3) (आपराधिक धमकी) और धारा 352 (शांति भंग करने
के इरादे से अपमान करना) के तहत केस दर्ज किया गया है।
Image Source Here...
थानाध्यक्ष विवेक कुमार
मिश्रा ने कहा, कानून व्यवस्था से
खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। तहरीर के आधार पर मुकदमा
दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Share On :
×
00:01
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।