BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, man, lover • गोरखपुर / खजनी • 15-03-2026

युवक की बेरहमी से पिटाई, युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी पर लगाया मारपीट का आरोप

रूरल न्यूज नेटवर्क खजनी थाने की उनवल पुलिस चौकी के पास पुरासपार गांव निवासी जामवंत यादव की दिनदहाड़े बेरहमी से पिटाई की गई। हमलावरों ने उन्हें सड़क पर घेरकर लात-घूसों से पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गए। पीड़ित ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर हमले का आरोप लगाया है। खजनी थाने में दर्ज कराई गई तहरीर में जामवंत यादव ने बताया कि उनकी पत्नी पूनम देवी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कराया।

पीड़ित के अनुसार, पूनम की बहन कौशल्या, सर्वेश यादव और दिनेश यादव, जो हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के परासिया गांव के निवासी हैं, इस मारपीट की घटना में शामिल थे।

जामवंत ने अपनी तहरीर में बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह किसी काम से उनवल कस्बे की ओर जा रहे थे। तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और अचानक लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि वह मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन आसपास मौजूद लोग उनकी सहायता के लिए आगे नहीं आए।

किसी तरह आरोपियों से बचकर वह खजनी थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले उनका प्रेम विवाह हुआ था, और पारिवारिक विवाद तथा पत्नी के किसी अन्य के साथ पुराने प्रेम संबंध के कारण यह घटना हुई है।

Image Source Here...

खजनी थाने के सब इंस्पेक्टर रामदयाल यादव ने तहरीर मिलने के बाद पीड़ित को खजनी पीएचसी भेजकर प्राथमिक इलाज कराया और मेडिकल जांच के निर्देश दिए। उन्होंने सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश बिंद को घटना की जांच पड़ताल के लिए भेजा है। थाने के प्रभारी एसएसआई रामदयाल यादव ने पुष्टि की कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
00:02
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।