BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / खजनी • 17-09-2026

जमानत के अगले ही दिन चोरी के आरोपी की मौत

गोरखपुर : जमानत के अगले ही दिन चोरी के आरोपी की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर खजनी थाने में पिटाई का आरोप लगाया है। थाने की फुटेज में युवक अचानक खड़े होने के बाद झटका आते और जमीन पर गिरते दिखा है। खजनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर निवासी अर्जुन यादव टैक्सी स्टैंड के पास ही अंडा बेचने का काम करता था। पुलिस को 13 सितंबर को एक तहरीर मिली, जिसमें युवक ने खुद की साइकिल चोरी होने की जानकारी दी। पूछने पर मारपीट का भी आरोप लगाया। पुलिस आरोपित को उसी रात लेकर थाने चली गई। पुलिस के अनुसार, थाने में जाने के बाद उसे बैठाया गया था। 14 सितंबर की सुबह आरोपी बेटी ने साइकिल थाने पहुंचा दी तो पीड़ित ने तहरीर देने से इनकार कर दिया। खजनी थाने का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें युवक फर्श से अचानक उठते दिख रहा है। अंगड़ाई लेने के बाद अचानक उसका हाथ कांपने लगता है और फिर वह गिर जाता है। साइकिल चोरी के आरोप में हुए विवाद में खजनी थाने से शांतिभंग के चालान में जमानत के बाद बुधवार को अंडा विक्रेता 46 वर्षीय अर्जुन यादव की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि 14 सितंबर को थाने में पिटाई के चलते उसकी मौत हुई है। जबकि, पुलिस ने खजनी थाने का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें थाने के बरामदे में अर्जुन अचानक झटका आने से गिरते दिख रहा है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए दाह संस्कार से इनकार कर दिया। पूरे मामले की जांच एसपी साउथ को सौंपी गई है। इसी बीच थाने में उसकी तबीयत बिगड़ी और वह खड़ा होने के साथ ही गिर गया। सिर पर चोट लगने की वजह उसे खजनी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पर उसने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया। दवा इलाज के बाद पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया और फिर एसडीएम खजनी के कोर्ट से उसकी जमानत हो गई। घर जाने के बाद मंगलवार को उसकी तबीयत फिर से खराब हो गई, परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर भोर में उसकी मौत हो गई, मृतक की बेटी का आरोप है कि पिता को पुलिस पकड़कर ले गई और थाने में उनकी पिटाई की गई। पिटाई से ही उनकी तबीयत बिगड़ी और फिर मौत हो गई। इतना ही नहीं बेटी ने पुलिस पर 15 हजार रुपये छोड़ने के नाम पर मांगने का भी आरोप लगाया। पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में चोट सामने आई है। एसएसपी, डॉ कौस्तुभ ने इस बारे में कहा कि चोरी के आरोप में युवक को थाने लाया गया था। अचानक झटका आने की वजह से वह गिर गया और सिर में थोड़ी चोट आई थी। उसे खजनी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया। बाद में उसका शांतिभंग में चालान किया गया और जमानत पर छूट कर घर चला गया। फिर उसकी तबीयत खराब होने पर परिजन अस्पताल ले गए, जहां पर उसकी मौत हो गई। आरोपों की जांच एसपी साउथ को सौंपी गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:24
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने किया IMA के चैरिटेबुल ब्लड सेंटर का लोकार्पण
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस को मिली 4 तहरीर
गोरखपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी आलोक अग्रवाल ने गोला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में बँटवाई अनूठी राहत किट, वाटरप्रूफ, साँप-बिच्छू से बचाव सहित सोलर लाइट-पंखे की सुविधा है इस किट के टेंट में
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर ; एसटीएफ ने किया असलहा नेटवर्क का खुलासा, कैंट क्षेत्र के व्ही पार्क के निकट पकड़े गए 5 तस्कर, इंस्टाग्राम से बेचते थे असलहा, 4 पिस्टल,4 मैगजीन, एक रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पँहुचे CM योगी आदित्यनाथ, बाबा गोरक्षनाथ और गुरु अवैद्यनाथ जी के पावनस्थली पहुँच किया पूजन-अर्चन
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
गोरखपुर : CM योगी ने गोरखपुर में किया IMA के चैरिटेबल ब्लड सेंटर और GDA के पांचवे कल्याण मंडपम का लोकार्पण
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी सैकड़ों फरियादियों की समस्याए, अधिकारियों को दिये वाजिब कार्रवाई के आदेश
गोरखपुर : भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर CM योगी पहुंचे श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर, पूजा अर्चना की।