BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, arreste • गोरखपुर / खजनी • 24-03-2026

रेलवे नौकरी के नाम पर ठगी, 10 हजार का इनामी अनुभव पांडेय गिरफ्तार, जेल भेजा

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अनुभव पांडेय को गिरफ्तार किया है। आरोपी को झंगहा थाना क्षेत्र के बोहाबार पुल से पकड़ा गया। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अनुभव पांडेय पर आरोप है कि उसने लोगों को रेलवे में टीसी (टिकट कलेक्टर) जैसे पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए उसने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और पीड़ितों से 10 लाख 4 हजार रुपये की ठगी की। वह खजनी थाने में दर्ज एक मामले में लंबे समय से वांछित था।

Image Source Here...

यह गिरफ्तारी खजनी थाने में वर्ष 2024 में दर्ज केस संख्या 350/2024 से संबंधित है। आरोपी अनुभव पांडेय (34) देवरिया जिले के ग्राम सरहसबह टोला समुदा, थाना रूद्रपुर का निवासी है। उसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं 318(4), 338, 336(3), 316(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) डीके पुरी और क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर के मार्गदर्शन में खजनी थाने के इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एस.आई. अविनाश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मराज सोनकर और कांस्टेबल वरूण पांडेय शामिल थे। यह अभियान एसएसपी डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर चलाया जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
00:03
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।