BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / खजनी • 18-09-2026

खजनी में पीड़ित परिवार से मिले सपा प्रदेश अध्यक्ष

गोरखपुर : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने गुरुवार को खजनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर निवासी अर्जुन यादव(42) के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके साथ सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद और जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम सहित पार्टी नेता मौजूद रहे। परिजनों ने आरोप लगाया कि अर्जुन यादव की मौत पुलिस पिटाई के कारण हुई है। सपा नेताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। सांसद पप्पू निषाद ने आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इसके बाद महादेवा बाजार में खजनी विधानसभा क्षेत्र का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार को कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और किसानों के मुद्दों पर घेरा। कहा कि भाजपा राज में महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था और अपराध पर जीरों टॉलरेंस का दावा झूठा है। सरकार में पुलिस अपराध रोकने के बजाय बीजेपी के राजनीतिक विरोधियों को परेशान और प्रताड़ित करने में लगी है। सरकार का सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास का नारा एकदम झूठा है। भाजपा के लोग सत्ता के बल पर कमजोर वर्ग के लोगों को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। जाति धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में सांसद लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद, जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, अल्ताफ अंसारी, प्रहलाद यादव, नगीना प्रसाद साहनी, रुपावती बेलदार, विद्यासागर उर्फ छोटू, बल्लभ सहाय, राजू प्रसाद, घनश्याम राव, जयराम यादव, राममिलन सिंह यादव, अजय कन्नौजिया, इंद्रजीत सिंह सैथवार, मिर्जा कदीर बेग, पप्पू यादव, अखिलेश यादव, रामप्रसाद शर्मा, खरभान यादव, शिवकुमार दुबे, छोटे लाल राजभर, विजय गिरी, हरेंद्र हैरी, गोरख बेलदार, राजाराम बेलदार, हरी यादव, धर्मेंद्र मौर्य, राजेश भारती, राजेंद्र यादव, लालजी यादव, धनंजय सिंह सैथवार, अनुप यादव, अमित यादव और ज्वाला यादव सहित जोन, सेक्टर व बूथ प्रभारी तथा पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव ने तथा संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:16
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने किया IMA के चैरिटेबुल ब्लड सेंटर का लोकार्पण
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस को मिली 4 तहरीर
गोरखपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी आलोक अग्रवाल ने गोला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में बँटवाई अनूठी राहत किट, वाटरप्रूफ, साँप-बिच्छू से बचाव सहित सोलर लाइट-पंखे की सुविधा है इस किट के टेंट में
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर ; एसटीएफ ने किया असलहा नेटवर्क का खुलासा, कैंट क्षेत्र के व्ही पार्क के निकट पकड़े गए 5 तस्कर, इंस्टाग्राम से बेचते थे असलहा, 4 पिस्टल,4 मैगजीन, एक रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पँहुचे CM योगी आदित्यनाथ, बाबा गोरक्षनाथ और गुरु अवैद्यनाथ जी के पावनस्थली पहुँच किया पूजन-अर्चन
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
गोरखपुर : CM योगी ने गोरखपुर में किया IMA के चैरिटेबल ब्लड सेंटर और GDA के पांचवे कल्याण मंडपम का लोकार्पण
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी सैकड़ों फरियादियों की समस्याए, अधिकारियों को दिये वाजिब कार्रवाई के आदेश
गोरखपुर : भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर CM योगी पहुंचे श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर, पूजा अर्चना की।