BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Fire • गोरखपुर / खजनी • 19-05-2026

बिजली पोल पर लगी आग, जंक्शन बॉक्स धू-धू कर जला, आपूर्ति बाधित

रूरल न्यूज नेटवर्क खजनी कस्बे के जगदंबा नगर स्थित स्वर्ण व्यवसायियों की दुकानों के सामने एक सरकारी बिजली के पोल पर लगे सर्विस डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स (जंक्शन बॉक्स) में सोमवार शाम 6:30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बॉक्स धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई।

Image Source Here...

सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। एक निजी लाइनमैन ने सीढ़ी लगाकर रेत और मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही, विभाग को सूचित कर कस्बे की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। हालांकि, आग और तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद कर्मचारियों ने पानी का उपयोग कर आग पर काबू पाया।

इस घटना के कारण इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आग लगने से नीरज वर्मा, रामवृक्ष जायसवाल, गिरजा शंकर वर्मा, सुरेंद्र जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, श्रवण शेखर तिवारी, संजय वर्मा, रमेश वर्मा और रामजतन समेत कई दुकानदारों के बिजली कनेक्शन केबल जलकर खराब हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और ओवरलोड के कारण बिजली के तार गर्म होकर पिघल गए, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। खजनी थाने के कनेक्शन केबल में भी आग लगने की एक अलग घटना सामने आई, जिसे आपूर्ति काटकर बुझाया गया।

इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ भोलानाथ ने बताया कि गर्मी में लोड बढ़ने से शॉर्ट सर्किट की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं को सलाह दी कि वे अपनी लोड क्षमता के अनुसार अच्छी कंपनियों के ब्रांडेड केबल का उपयोग करें, ताकि ओवरलोडिंग से तारों के गर्म होने या जलने जैसी घटनाओं से बचा जा सके। एसडीओ ने यह भी कहा कि विभागीय कर्मचारियों को इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए जाएंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
00:01
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।