BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / खजनी • 13-10-2026

खजनी ब्लॉक में नोडल अधिकारी-बीडीओ ने गांवों का औचक निरीक्षण, राष्ट्रीय रोजगार सृजन दिवस पर विकास कार्यों की जांच

गोरखपुर : खजनी ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में सोमवार, 12 अक्टूबर को विशेष रोजगार सृजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी दीपक कुमार सिंह (परियोजना निदेशक) और खजनी की बीडीओ सुप्रिया ने पिपरा गंगा, बहुरीपार और भरोहियां ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने 'विकसित भारत-जी रामजी' योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की जांच की। अधिकारियों ने ग्राम सभा सचिव से श्रमिकों की संख्या पूछी। ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मस्टरोल के हिसाब से सभी मजदूर काम पर मौजूद रहें और तय समय में काम पूरा करें। अनुपस्थित मजदूरों के बदले परिवार के किसी सदस्य को काम पर लगाने या उनके नाम मस्टरोल से हटाने को भी कहा गया। निरीक्षण के दौरान प्रशासक, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और कई ग्रामीण मौजूद थे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को रोजगार सृजन और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्हें 'वीबीजी-रामजी' योजना के तहत रोजगार से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। टीए अजय श्रीवास्तव, एपीओ अनुज सिंह, सचिव गंगाप्रसाद और रोशन सिंह मौके पर मौजूद थे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:26
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार