BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Land fraud • गोरखपुर / खजनी • 25-04-2026

जमीन धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वांछित अभियुक्त को जेल भेजा

रूरल न्यूज नेटवर्क।  खजनी पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी आज सुबह लगभग 11:30 बजे खजनी तहसील के पास स्थित पड़ियापार गांव से हुई। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बारीगांव निवासी अजीत सिंह (36 वर्ष), पुत्र विरेन्द्र सिंह, पर जमीन के नकली दस्तावेज तैयार करने का आरोप है। उसने आराजी संख्या 331 मिनजुमिला रकबा 2.1140 हेक्टेयर का छलपूर्वक बैनामा कर धोखाधड़ी से पैसे लिए थे। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Image Source Here...

इस मामले में आरोपी के खिलाफ खजनी थाने में केस संख्या 85/2026 के तहत बीएनएस की धाराएं 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 352 और 61(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से अभियुक्त की तलाश कर रही थी।

पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, गोरखपुर के एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी साउथ डीके पुरी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर के निर्देश पर, खजनी थाने के कोतवाल इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम में सब इंस्पेक्टर रजनीश कुमार और कांस्टेबल आशुतोष पाण्डेय शामिल थे, जिन्होंने आरोपी को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष खजनी ने बताया कि आरोपी की तलाश बीते कई महीनों से की जा रही थी। आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच और अन्य विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Image Source Here...

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
00:02
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।