BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Mangalsutra • गोरखपुर / खजनी • 18-04-2026

बाइक सवार महिला का मंगलसूत्र छीना, थाने से 100 मीटर दूर दो अज्ञात बदमाश फरार

रूरल न्यूज नेटवर्क खजनी में देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। यह घटना खजनी थाने से लगभग 100 मीटर की दूरी पर बांसगांव-माल्हनपार मार्ग पर स्थित केनरा बैंक शाखा के पास हुई। पीड़ित दंपति अपने बच्चे के साथ एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

घटना रात करीब 9:15 से 9:25 बजे के बीच हुई। पीड़ित सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एकडंगा गांव निवासी अखिलेश दूबे ने खजनी थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने सफेद गमछे से अपना चेहरा लपेटा हुआ था। दोनों बदमाश बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर बांसगांव मार्ग की ओर फरार हो गए।

  1. Image Source Here...

खजनी थाने के कोतवाल इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की। दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ केस संख्या 112/2026 में बीएनएस की धारा 134 के तहत चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद प्रारंभिक जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। सब-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश बिंद सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
00:03
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।