BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, anniversary, social worker • गोरखपुर / खजनी • 13-02-2026

वरिष्ठ समाजसेवी स्व. संगम सिंह की पुण्यतिथि पर दिव्यांगों को उपकरणों का वितरण, ट्राई साइकिल पाकर खिले चेहरे

रूरल न्यूज नेटवर्क वरिष्ठ समाजसेवी स्व. संगम सिंह की पुण्यतिथि पर एक स्वास्थ्य शिविर एवं उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम मझरिया बुजुर्ग, खजनी में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. वाई. सिंह के नेतृत्व में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

इसके अलावा उनका निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 7 बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, 10 सामान्य ट्राइसाइकिल, 35 व्हीलचेयर, 38 श्रवण यंत्र, 40 कमर बेल्ट, नेत्र बाधित मरीजों के लिए सेंसर युक्त छड़ियाँ तथा 45 सामान्य छड़ियाँ सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण सीआरसी, गोरखपुर के सहयोग से जरूरतमंदों को वितरित किए गए।

Image Source Here...

निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग 225 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श, प्रशिक्षण एवं दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल करना रहा।  कार्यक्रम के उपरांत डॉक्टर वाई. सिंह द्वारा अपने पिता स्व. संगम सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

Image Source Here...

सहायक उपकरणों का वितरण डॉ. वाई. सिंह की माताजी श्रीमती विमला सिंह, मानवेंद्र सिंह, श्रद्धा सिंह एवं अलका सिंह, रीना, सरला एवं परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. डी.के. श्रीवास्तव, डॉ. अमित पांडे, डॉ. रत्नाकर शुक्ल, डॉ. एस.के. लाट, डॉ. वी.पी. बरनवाल, डॉ. एम.के. गुप्ता,  डॉ. सतीश जायसवाल,  डॉ शैलेश मौर्य, डॉ भूपेंद्र सिंह एवं डॉ. मनीष नायक सहित सेवा भारती के अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उक्त कार्यक्रम में CRC  गोरखपुर के निदेशक जितेंद्र यादव एवं राजेश कुमार, नागेंद्र पांडे, आलिमंको से नीरज व कंचन उपस्थित रहे।

Image Source Here...

आशुतोष सिंह, राजेश सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री जी.एम. सिंह, विकस शाही पवन सिंह, अजय पांडे, अनंत पाल, ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह, पार्षद अशोक मिश्र, रत्नेश पांडे, रामेंद्र चंद, राजेश मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि मोनू सिंह, ग्राम प्रधान रमेश सिंह, पवन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
00:02
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।