BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, resolution day • गोरखपुर / खजनी • 28-03-2026

समाधान दिवस में सिर्फ 2 फरियादी पहुंचे, एक मामले का समाधान

रूरल न्यूज नेटवर्क खजनी थाने में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान सहजना और खोरठा गांवों से कुल दो फरियादी अपनी जमीन के विवादों से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे। समाधान दिवस प्रभारी इंस्पेक्टर डीएन सरोज, सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी और राजस्व निरीक्षक की टीम ने सहजना गांव निवासी रामदयाल पांडेय और गोपाल पांडेय के बीच जल निकासी से संबंधित विवाद का समाधान कर दिया।

Image Source Here...

इसके अतिरिक्त, पुलिस विभाग से संबंधित पति-पत्नी के बीच एक पारिवारिक विवाद का मामला भी जन सुनवाई में पेश हुआ। दोनों परिवारों, रिश्तेदारों, ग्राम प्रधान और सामाजिक लोगों की सहमति से इस मामले का भी समाधान करा दिया गया।

खोरठा गांव में जमीन से संबंधित विवाद के समाधान के लिए राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम को मौके पर पहुंचकर जांच के बाद विवाद सुलझाने का निर्देश दिया गया है।

समाधान दिवस में मौजूद राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और दिवस प्रभारी इंस्पेक्टर ने निर्धारित समय दोपहर 2 बजे तक अन्य फरियादियों का इंतजार किया, लेकिन सिर्फ दो फरियादी ही अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। राजस्व निरीक्षकों ने सभी फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनकी जांच और प्रभावी समाधान का समय निर्धारित किया।

इस दौरान इंस्पेक्टर डीएन सरोज, राजस्व निरीक्षक जगन्नाथ मिश्रा, महेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण राय, राजस्व लेखपाल राजीव रंजन शर्मा, अभिषेक, अमित वर्मा, अविनाश, अमिताभ और थाने के दारोगा, कांस्टेबल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

थानाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में कुल दो फरियादी अपनी समस्याएं लेकर आए थे। इनमें से एक का समाधान कर दिया गया है, जबकि दूसरे मामले में मौके पर पहुंचकर जांच के बाद समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
00:01
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।