BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Torrent, BPCL • गोरखपुर / खजनी • 03-02-2026

गोरखपुर में बिछेगा पीएनजी का जाल, टोरेंट के बाद BPCL भी स्थापित करेगा सिटी गेट स्टेशन

रूरल न्यूज नेटवर्क।  गोरखपुर शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर धीरे-धीरे बीती बात हो जाएंगे। निजी क्षेत्र की कंपनी टोरेंट के बाद अब सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की ओर से भी सिटी गेट स्टेशन स्थापित किया जाएगा।

BPCL का स्टेशन में खानिमपुर स्थित टोरेंट के सिटी गेट स्टेशन के पास ही स्थापित करने की योजना है। मानचित्र के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) में आवेदन किया गया है। इसके बाद शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का जाल बिछ सकेगा। प्राधिकरण की ओर से यह मामला बोर्ड की 64वीं बैठक में रखा गया था। चूंकि उसी स्थान पर एक निजी क्षेत्र की कंपनी को अनुमति मिल चुकी है इसलिए उसी आधार पर BPCL को भी अनुमति मिलने की उम्मीद है। जैसे ही बोर्ड बैठक की कार्यवृत्ति तैयार होगी, अनुमति मिल जाने की उम्मीद है। उसके बाद कंपनी की ओर से काम शुरू कर दिया जाएगा। पीएनजी के साथ ही सीएनजी की आपूर्ति भी होगी।

Image Source Here...

टोरेंट की ओर से शुरू की जा चुकी है आपूर्ति

टोरेंट गैस की ओर से खानिमपुर एवं गोरखपुर शहर के कई मोहल्लों में पीएनजी से गैस की आपूर्ति शुरू की जा चुकी है। तारामंडल, राप्तीनगर, रेल विहार अन्य कालोनियों में रहने वाले लोगों के किचन में सिलेंडर का काम नहीं है। वहां पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति शुरू है। यहां के लोगों को हर महीने गैस सिलेंडर बुक करने की झंझट से छुटकारा मिल चुका है।

मानचित्र स्वीकृत होने के बाद शुरू होगा काम

इस मामले में कंपनी के अधिकारी अभी खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं। लेकिन प्राधिकरण में उनकी ओर से आवेदन प्रस्तुत किया गया है। वहां विचार करने के बाद इसे बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया गया। बोर्ड में शामिल सदस्यों ने पहले दी गई अनुमति के आधार पर इस कंपनी को भी अनुमति देने पर सहमति जता दी है। मानचित्र स्वीकृत होने के बाद ही इसका काम शुरू होगा।

Image Source Here...

कंपनियों के बीच बढ़ेगा कंपटीशन

अभी पीएनजी से आपूर्ति केवल टोरेंट कंपनी की ओर से की जा रही है। BPCL के आने के बाद इस क्षेत्र में कंपटीशन बढ़ जाएगा। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी और रेट को लेकर भी मनमानी नहीं हो सकेगी। उपभोक्ता कनेक्शन बदलने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। किसी एक कंपनी की मनमानी नहीं झेलनी होगी। BPCL के पास शहर में अच्छे-खासे उपभोक्ता हैं इसलिए नेटवर्क बनाने में बहुत परेशानी नहीं होगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
01:04
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।