गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
खजनी
/ पुलिस ने 3 दर्जन भारी...
पुलिस ने 3 दर्जन भारी वाहनों का किया चालान, लगातार सड़क हादसों के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
रूरल न्यूज नेटवर्क।खजनी क्षेत्र में लगातार हो
रहे सड़क हादसों के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यातायात नियमों का
उल्लंघन करने वाले तीन दर्जन से अधिक भारी वाहनों का चालान किया और एक डंपर जब्त
किया।
Image Source Here...
पिछले दो-तीन
महीनों में क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जा
चुकी है। इनमें 15 दिसंबर 2025 को नंदापार जैतपुर में रामपाल चौधरी (50) और सुबोध कुमार (42), 18 जनवरी 2026 को छपिया में संतोष शाह (46), 23 जनवरी को
भगवानपुर टोल प्लाजा के पास सुभावती (42),
29 जनवरी को खजनी
ब्लॉक के पास सेराज (24), 10 फरवरी को छताईं
में राजन गुप्ता (31), 8 मार्च को छताईं
में संजय शर्मा (28) और 19 मार्च को कालेसर में आशुतोष गुप्ता 'बबलू' (45) की मौत शामिल
है।
अनियंत्रित तेज
रफ्तार भारी वाहनों की चपेट में आने से लगातार हो रहे हादसों के बाद स्थानीय लोगों
में आक्रोश बढ़ रहा था। लोग सोशल मीडिया पर इन घटनाओं को प्रसारित कर प्रशासन के
खिलाफ गुस्सा व्यक्त कर रहे थे। इन सभी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने
कार्रवाई का निर्णय लिया।
Image Source Here...
गोरखपुर के
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर के
मार्गदर्शन में और खजनी थाने के कोतवाल इंस्पेक्टर जयन्त कुमार के नेतृत्व में यह
अभियान चलाया गया। क्षेत्र की सड़कों पर अवैध रूप से चल रहे डंपर, ट्रेलर, ट्रक और लोडर
जैसे भारी वाहनों के खिलाफ सघन जांच की गई।
खजनी लिंक
एक्सप्रेस-वे के समीप नो-एंट्री से गुजरने वाले भारी वाहनों और अवैध डंपर वाहनों
पर विशेष ध्यान दिया गया। गलत नंबर प्लेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला
रहे तीन दर्जन वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक डंपर
को खजनी थाने में सीज कर दिया गया। इस अभियान में खजनी थाने की पुलिस टीम और आधा
दर्जन सब-इंस्पेक्टर शामिल थे।
थानाध्यक्ष खजनी
इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध डंपर, ट्रेलर और अन्य भारी वाहनों की जांच के आदेश प्राप्त
हुए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और उनके
चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Share On :
×
00:02
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।