गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
खजनी
/ 5 फरियादियों की समस्याएं सुलझा...
5 फरियादियों की समस्याएं सुलझा दी, तहसील समाधान दिवस में 45 फरियादी पहुंचे
रूरल न्यूज नेटवर्क।खजनी तहसील में
अप्रैल माह का पहला समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 45 फरियादी अपनी
शिकायतें लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे। इनमें से 5 फरियादियों की
समस्याओं का मौके पर ही तत्काल समाधान कर दिया गया।
Image Source Here...
समाधान दिवस की अध्यक्षता
एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर दिवस प्रभारी तहसीलदार ध्रुवेश
कुमार सिंह, बीडीओ खजनी रमेश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे और
उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं।
कई फरियादियों ने भूमि
संबंधी विवादों और अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज कराईं। शिवपुर गांव के रमेश कुमार ने
खराब सरकारी नल ठीक कराने की मांग की। सुल्तानी गांव के रामनाथ, रामकरन और
झुड़ियां गांव के हरिराम ने सरकारी चकमार्ग का सीमांकन कर अवैध अतिक्रमण हटवाने की
गुहार लगाई। खुटभार गांव की नीतू वर्मा ने अपने हक हिस्से की जमीन दिलाने की मांग
की।
बेलडांड़ गांव के बलराम
सिंह ने आबादी क्षेत्र से हाईटेंशन बिजली का तार हटाने की शिकायत की। सहिजना गांव
के ग्राम प्रधान धनापति निषाद ने गांव में बिजली का पोल लगवाने की मांग रखी। उसरी
खास गांव की शशिकला ने अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जबकि हरिहरपुर
गांव के किशोर ने खलिहान और खाद गड्ढे की भूमि खाली कराने की अपील की। गौरापार
गांव के नगीना ने रास्ते की समस्या सुलझाने का अनुरोध किया।
इसी प्रकार, सहुआपार गांव के जोखई, बभना गांव के रघुराई, मठराम गिरी गांव के
रामनयन और ढेकूनाथ गांव के परशुराम ने भी अपनी भूमि विवाद से संबंधित समस्याएं
अधिकारियों को बताईं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार खजनी अशोक कुमार, नायब तहसीलदार सिकरीगंज समेत विभिन्न विभागों के
अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Share On :
×
00:01
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।