गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
खजनी
/ किशोरी को झूठ बोलकर घर...
किशोरी को झूठ बोलकर घर से बाहर बुलाकर किया दुष्कर्म, परिवार वालों को जान से मारने की धमकी भी दी, 2 गिरफ्तार
रूरल न्यूज नेटवर्क।खजनी थाना क्षेत्र में एक 16 साल की किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया
है। आरोपी किशोरी से झूठ बोलकर घर से बाहर निकलने पर मजबूर किया। जैसे ही किशोरी
रात के समय सुनसान रास्ते पर पहुंची। उसे पकड़कर जबरन एक मकान में लेकर गए। जहां पर
एक युवक ने रेप किया, जबकि दूसरा बाहर रखवाली करता रहा।
Image Source Here...
इस घटना के बाद किशोरी को धमकी दी गई कि अगर किसी के सामने
मुंह खोला तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। मामला चर्चा में आने पर डरी
सहमी किशोरी ने अपनी मां को सारी बताई। इसके बाद मां के साथ खजनी थाने जाकर
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
खजनी पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन गुप्ता और उसके नाबालिग
साथी को मंगलवार की शाम अरेस्ट कर लिया। विपिन को पूछताछ के बाद जेल भिजवा दिया।
जबकि नाबालिग साथी को बाल सुधार गृह में भिजवाया है।
Image Source Here...
आरोपी बोले- तुम्हारी मां को कोई मार रहा है
घटना 3 अप्रैल की रात की है। किशोरी का गांव में दो
मकान है। रात करीब 9 बजे मुख्य आरोपी विपिन गुप्ता अपने एक साथी के
साथ आया। उस वक्त घर पर किशोरी की मां नहीं थी। उसने किशोरी से कहा कि तुम्हारी
मां से दूसरे घर पर झगड़ा हो रहा है।
यह सुनते ही किशोरी घर से निकल गई और फिर रास्ते में जैसे
ही वह सुनसान जगह पर पहुंची, उसे आरोपियों ने पकड़ लिया। जबरन पकड़कर विपिन
उसे लेकर एक खाली मकान में गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी ने कहा कि अगर घटना के बारे में किसी को
जानकारी दोगी तो तुम्हारा व परिवार की हत्या कर देंगे। किशोरी डरकर चुप हो गई।
इधर आरोपी विपिन किशोरी के साथ जबरन की गई घटना के बारे में
कई युवकों से चर्चा किया। यह कहकर लड़की का मजाक उड़ाने लगा। इस तरह पूरे गांव में
इस बात की चर्चा होने लगी। जिसके बाद एक युवक ने किशोरी की मां को घटना की जानकारी
दी।
मां के पूछने पर किशोरी ने सच्चाई बता दी और फिर
दोनों थाने पहुंच गए। तहरीर आते ही मंगलवार को केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को
गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का पुलिस ने मेडिकल भी करा दिया है।इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि पुलिस
ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ लिया है। मेडिकल कराने के साथ ही अग्रिम
कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Share On :
×
00:03
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।