गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
खजनी
/ जिलाधिकारी 10 फरवरी को खजनी...
जिलाधिकारी 10 फरवरी को खजनी तहसील का निरीक्षण करेंगे, प्रशासन तैयारियों में जुटा
रूरलन्यूजनेटवर्क।गोरखपुर
के जिलाधिकारी दीपक मीणा 10 फरवरी को खजनी तहसील का निरीक्षण करेंगे। पूर्व निर्धारित
कार्यक्रम के अनुसार, इस मुआयने के लिए तहसील प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
जिलाधिकारी के निरीक्षण
से पहले, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) खजनी राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन
सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में लगा है। एसडीएम स्वयं इन तैयारियों की निगरानी
कर रहे हैं।
तहसील मुख्यालय में अभिलेखागार,
एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालयों की सभी पत्रावलियों और फाइलों को व्यवस्थित
किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, आपदा प्रबंधन विभाग, पूर्ति विभाग, तहसील के सभी अधिकारियों
के कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय, सभा कक्ष, निर्वाचन कार्यालय और ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय
की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
जन शिकायतों (आईजीआरएस)
से संबंधित मामलों, कोषागार (नाजिर) और लेखपालों के कार्यालयों सहित तहसील के सभी विभागों
की व्यवस्थाएं भी सुधारी जा रही हैं। निरीक्षण से पहले तहसील परिसर की सफाई, लेखपालों,
तहसीलदार और एसडीएम के नए आवासीय भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति, एसआईआर अभियान
और फार्मर रजिस्ट्री जैसे सभी कार्यों को शासन की मंशा के अनुरूप पूरा किया जा रहा
है।
Image Source Here...
इस संबंध में एसडीएम खजनी
राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी का मंगलवार को निरीक्षण है, और इससे संबंधित
सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश
भी दिए हैं।
Share On :
×
00:01
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।