गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
खजनी
/ सप्त दिवसीय भागवत कथा शुरू,...
सप्त दिवसीय भागवत कथा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, 10 जून तक चलेगा आयोजन
रूरल न्यूज नेटवर्क।उनवल के वार्ड संख्या 12 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर
परिसर में गुरुवार को सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन भव्य
कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में
श्रद्धालु शामिल हुए।कलश यात्रा
प्राचीन हनुमान मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। यह यात्रा
ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर, काली जी मंदिर और झारखंडी शिवलिंग परिसर होते हुए वार्ड
संख्या 4 स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची।
Image Source Here...
नीलकंठ महादेव मंदिर के
पवित्र जलाशय से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। इसके
बाद, सभी श्रद्धालु पुनः हनुमान मंदिर पहुंचे और धार्मिक
अनुष्ठान संपन्न किया। यात्रा के दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण
किया। मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।
श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक
गोपाल कृष्ण मिश्र ने बताया कि कथा का आयोजन 4 जून से 10 जून तक किया
जाएगा। ग्राम कलवारी निवासी विद्वान कथावाचक पंडित रोशन कृष्ण शास्त्री
श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सुनाएंगे।कथा का आयोजन प्रतिदिन सायंकाल 7 बजे से होगा।
इसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और मानव
कल्याण से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों
से अधिक संख्या में कथा श्रवण करने की अपील की है। कथा की पूर्णाहुति और विशाल
प्रसाद वितरण कार्यक्रम 10
जून की सायंकाल संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य
नागरिक, श्रद्धालु और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Share On :
×
23:48
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।