गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
खजनी
/ खजनी तहसील में जमकर चले...
खजनी तहसील में जमकर चले लात घूंसे, टेंडर को लेकर विवाद, बचकर निकले एसडीएम
रूरल न्यूज नेटवर्क।खजनी तहसील में पोखरी के
पट्टे के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर
लात-घूंसे बरसाने लगा।मामला बिगड़ता
देखकर मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी खजनी राजेश प्रताप सिंह और न्यायिक तहसीलदार
खजनी हरीश यादव मौके से उठ कर चले गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारपीट कर रहे
लोगों के बीच विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।
Image Source Here...
घटना की सूचना
मिलते ही मौके पर खजनी थाने की पुलिस टीम पहुंची। पुलिस को देखकर मारपीट करने वाले
भागने लगे। इसमे से 3 लोगों को पुलिस
ने पकड़ लिया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे के
खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहा है। खजनी थाने की इंस्पेक्टर जयंत सिंह का कहना
है कि 3 लोगों को पकड़कर पूछताछ की
जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पूर्व तय शुदा
कार्यक्रम के तहत गाजर जगदीश ग्राम सभा के राजस्व गांव झरकटहां में स्थित आराजी
संख्या 42 ग रकबा 50 डिसमिल की पोखरी को मछली पालन के लिए पट्टे पर देने के लिए
खुली बोली के लिए निविदाएं आमंत्रित की गईं थीं।
Image Source Here...
इस दौरान उप
जिलाधिकारी खजनी राजेश प्रताप सिंह और न्यायिक तहसीलदार हरीश यादव तहसीलदार सभागार
कक्ष में मौजूद थे। इस दौरान अभी प्रक्रिया शुरू ही हुई थी। तभी पोखरी को पट्टे पर
लेने के लिए दो पक्षों में बहस शुरू हो गई।
तीखी नोंकझोंक और बहस के
बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे से भिड़ गए और लात-घूंसे
चलने लगे, जिसमें कुछ लोगों को हल्की फुल्की चोट आई। इस दौरान
दोनों पक्षों के लोगों का कपड़ा भी फट गया।बताया
जा रहा है कि इससे पहले 20 जनवरी को भी इसी पोखरी के पट्टे के लिए तहसील में
विवाद हुआ था। तब कार्यक्रम निरस्त करके, उसे 25 मार्च को पूरा कराने की तिथि निर्धारित की गई थी।
बुधवार को एक बार फिर विवाद हो गया।इस संबंध में एसडीएम खजनी
राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि पट्टे की शांति पूर्ण प्रक्रिया बाधित होने और
विवाद बढ़ता देखकर वहां से चला गया था। पुलिस को कार्रवाई का आदेश दे दिया था।
Share On :
×
00:01
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।