गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
खजनी
/ रेलिंग तोड़ आमी नदी में...
• gorakhpur, cm yogi, Trailer, Ami river
•
गोरखपुर / खजनी
• 10-04-2026
रेलिंग तोड़ आमी नदी में गिरा ट्रेलर, चालक सुरक्षित
रूरल न्यूज नेटवर्क। नौसढ़-खजनी मार्ग में स्थित छताई पुल पर एक बड़ा हादसा हो गया।
तेज रफ्तार में जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे
आमी नदी में गिर गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट
गई।
BR44GA6410 नंबर का ट्रेलर
छताई पुल को पार करते समय अचानक डगमगा गया और चालक के नियंत्रण खोते ही रेलिंग
तोड़कर सीधे नीचे नदी में जा गिरा। तेज आवाज के साथ हुए हादसे के बाद पुल से गुजर
रहे अन्य वाहन भी रुक गए। नदी में जलकुंभी के बीच ट्रेलर का अधिकांश हिस्सा डूब
गया, जिससे कुछ देर तक
स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
Image Source Here...
सूचना मिलते ही खजनी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल
राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस टीम ने चालक राजेश कुमार पासवान पुत्र करमनाथ, निवासी ग्राम ठाकुरपुर थाना गुलरिया (गोरखपुर)
को सुरक्षित बाहर निकालकर खजनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। चालक
को हल्की चोटें आई हैं।
थाना प्रभारी जयन्त सिंह ने बताया कि वाहन स्वामी खुर्शीद
अहमद पुत्र गुलाम सरवर, निवासी ग्राम सखरी
थाना चौरी चौरा (गोरखपुर) को घटना की सूचना दे दी गई है। ट्रेलर को बाहर निकालने
के लिए क्रेन की व्यवस्था की जा रही है और जल्द ही रिकवरी का कार्य कराया जाएगा।
फिलहाल किसी अन्य के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खजनी मार्ग पर टोल बचाने
के उद्देश्य से भारी ट्रक और ट्रेलर बड़ी संख्या में इस रास्ते का इस्तेमाल कर रहे
हैं। इससे सड़क पर दबाव बढ़ गया है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने और
सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।
Share On :
×
00:01
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।