BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Truck • गोरखपुर / खजनी • 09-06-2026

ट्रक चालक की हाई-वोल्टेज करंट से मौत, खजनी में कंटेनर से छूने पर हादसा

रूरल न्यूज नेटवर्क खजनी थाना क्षेत्र में हाई-वोल्टेज बिजली के करंट की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना छपियां पशु बाजार के पास हुई। ट्रक पर लदा ऊंचा कंटेनर बिजली के तार से छू गया, जिससे चालक की मौके पर ही जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से लटकता हुआ 11 हजार वोल्टेज का नंगा तार अचानक ट्रक पर लदे लोहे के कंटेनर से स्पर्श कर गया। करंट फैलने से ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Image Source Here...

मृतक चालक की पहचान उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी हरिनाम (50) पिता शंकर के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही खजनी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

खजनी थाने के कोतवाल इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि कंटेनर में उतरे बिजली के करंट से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:49
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।