गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
खजनी
/ महिलाओं से की अश्लील हरकत,...
महिलाओं से की अश्लील हरकत, महिला दरोगा ने युवक को जेल की सलाखों के पीछे भेजा
रूरल न्यूज नेटवर्क।खजनी थाना क्षेत्र में
कोटही माता देवी मंदिर के पास महिलाओं से अश्लील हरकतें करने वाले एक युवक को
महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति यादव ने गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज
कर लिया गया है।यह कार्रवाई
प्रदेश शासन के निर्देश पर एसएसपी गोरखपुर डॉ. कौस्तुभ और क्षेत्राधिकारी खजनी
दीपांशी राठौर के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति
फेज-6' अभियान के तहत की गई। इस
अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर पुलिस
विशेष निगरानी रख रही है।
Image Source Here...
महिला सब
इंस्पेक्टर प्रीति यादव को 21 मार्च को शाम 4 बजे के बाद सूचना मिली थी किमंदिर जाने वाले रास्ते
पर एक युवक महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा है। मौके पर पहुंचने पर आरोपी
युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस
टीम ने उसे पकड़ लिया।सब इंस्पेक्टर
प्रीति यादव द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी युवक की
पहचान खजनी थाना क्षेत्र के पल्हीपार बाबू गांव निवासी जहीरूद्दीन (24) पुत्र महमूद अली के रूप में हुई है।
Image Source Here...
खजनी थाने के कोतवाल
इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह के निर्देश पर प्रीति यादव की तहरीर पर पुलिस ने केस
संख्या 83/2026 में बीएनएस की धारा 296 के तहत सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में युवक के खिलाफ
कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की
जा रही है।
Share On :
×
00:01
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।