BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / खजनी • 14-09-2026

हरितालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जल-निराहार व्रत

खजनी क्षेत्र में सोमवार को हरितालिका तीज का महापर्व मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए 24 घंटे का निर्जल-निराहार व्रत रखा। सुबह से ही क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और शिव परिवार की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।

               श्रद्धालुओं की भीड़ रही

पूजा के दौरान महिलाओं ने सिंदूर, चूड़ी, महावर, बिंदी, चुनरी, नारियल, फल, फूल और वस्त्र जैसी पूजन सामग्री अर्पित की। उन्होंने हरितालिका तीज व्रत कथा सुनी और ब्राह्मणों-पुरोहितों को दक्षिणा देने का संकल्प लिया। कई मंदिरों में सामूहिक भजन-कीर्तन भी हुए। इस पर्व को लेकर परिवारों में भी उत्साह दिखा, लोगों ने अपनी बेटियों और बहुओं के घर तीज के उपहार भेजे।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। अविवाहित युवतियां भी मनचाहा और योग्य वर पाने की कामना से यह व्रत करती हैं। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। तभी से हरितालिका तीज व्रत की यह परंपरा चली आ रही है।

व्रत को लेकर कस्बे और आसपास के बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही। महिलाओं ने पूजा में इस्तेमाल होने वाले फल, फूल और अन्य सामग्री खरीदी।

भरोहियां के जएश्वरनाथ शिव मंदिर, रुद्रपुर के कोटही माता मंदिर, सरयां तिवारी के नीलकंठ मंदिर और उनवल के झारखंडेश्वर शिव मंदिर समेत कई जगहों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इनमें भैंसा बाजार, हरनहीं, खजुरी, सिसवां, रकौली बाजार, बहुरीपार, बढ़नी और छताईं के मंदिर भी शामिल हैं।

अयोध्या के कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्र शास्त्री ने भी व्रत के धार्मिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह मनोकामनाएं पूरी करने वाला सिद्ध व्रत है। उन्होंने व्रत रखने वाली माताओं और बहनों को व्रत के दौरान नींद छोड़ने की सलाह दी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:21
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।