गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
खजनी
/ मछली पालन विवाद में युवक...
मछली पालन विवाद में युवक पर हमला, चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
रूरल न्यूज नेटवर्क।हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र
के सहिजना गांव में मछली पालन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर हमला किया गया।
मामले में पुलिस ने गांव के चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के
अनुसार, कुछ लोगों ने युवक पर हमला
कर उसे घायल कर दिया था। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस
ने जांच के उपरांत बुधवार को मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई।
Image Source Here...
क्या है पूरा मामला
ग्राम सहिजना
निवासी सुनील सिंह पुत्र स्वर्गीय राम सरन सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया
कि उन्होंने गांव के ही एक तालाब में मछली पालन का कार्य शुरू किया है। उनकी इस
तरक्की और व्यवसाय को लेकर गांव के ही कुछ 'मनबढ़' किस्म के लोग रंजिश रखने लगे थे।
पीड़ित के
अनुसार, बीती 15 फरवरी की रात करीब 9 बजे जब वह अपने
काम से संबंधित कार्यों में व्यस्त थे,
तभी गांव के
संतोष सिंह, राहुल सिंह (पुत्रगण सुबाष
सिंह), सुबाष सिंह और अखिलेश सिंह
ने उन्हें घेर लिया।
आरोप है कि इन
चारों व्यक्तियों ने सुनील सिंह को देखते ही भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर
दीं। जब सुनील ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने
उन पर हमला बोल दिया और उनकी जमकर पिटाई की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें
भविष्य में मछली पालन बंद करने की चेतावनी देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल
घटना के बाद
पीड़ित ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस
ने तत्काल एक्शन लिया है। पुलिस ने संतोष सिंह, राहुल सिंह, सुबाष सिंह और अखिलेश सिंह के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता
(BNS) की धारा 131, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा
पंजीकृत किया है।
इस संबंध में
थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया
है। पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की
कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद से गांव
में तनाव का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और
आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
Share On :
×
00:02
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।