• gorakhpur, cm yogi, home
•
गोरखपुर / खोराबार
• 25-05-2026
30 हजार घरों को मिलेगी निर्बाध बिजली, रुस्तमपुर व रानीबाग सबस्टेशन तक बन रही नई लाइन, खोराबार ट्रांसमिशन उपकेंद्र से जोड़ेंगे
रूरल न्यूज नेटवर्क।रुस्तमपुर एवं
रानीबाग बिजली सबस्टेशन से जुड़े मोहल्लों के लिए भीषण गर्मी में राहत भरी खबर है।
यहां के लगभग 30 हजार घरों में अब बिजली की
आंखमिचौली से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। बरहुआ ट्रांसमिशन उपकेंद्र पर
निर्भरता की अब मजबूरी नहीं रहेगी।
बिजली निगम की ओर से इन
दोनों सबस्टेशन के लिए नई लाइन बनाई जा रही है। इन सबस्टेशनों को खोराबार के 220 केवी
ट्रांसमिशन उपकेंद्र से भी जोड़ा जाएगा। एक सप्ताह के भीतर यह लाइन बनकर तैयार हो
जाने की संभावना है।यह लाइन तैयार
हो जाने के बाद काफी फायदा होगा। यदि बरहुआ से कोई तकनीकी खराबी आयी तो खोराबार से
बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। यदि खोराबार की ओर से कोई खराबी आयी तो बरहुआ से
आपूर्ति बहाल हो जाएगी। इस तरह इन क्षेत्रों के लोगों को अब घंटों तक बिजली कटौती
से परेशान नहीं होना पड़ेगा।रुस्तमपुर और
रानीबाग सबस्टेशनों को अभी 132 केवी
ट्रांसमिशन उपकेंद्र बरहुआ से आपूर्ति दी जाती है। ओवरहेड लाइन के माध्यम से बिजली
आती है। राजघाट में राप्ती नदी के ऊपर टावर के माध्यम से लाइन को ऊपर कराया गया
है। कई किलोमीटर लंबी लाइन होने के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति में व्यवधान आता है।
पिछले 3 दिन में 2 दिन रुस्तमपुर
उपकेंद्र की आपूर्ति में व्यवधान आने के कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना
करना पड़ा।
Image Source Here...
शुरू में तारामंडल उपकेंद्र
से जोड़ने की थी योजना
रुस्तमपुर सबस्टेशन को पहले
तारामंडल उपकेंद्र से जोड़ने की योजना थी। इसके पीछे उद्देश्य यह था कि बरहुआ से
आपूर्ति में व्यवधान आने पर तत्काल दूसरी लाइन से आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी लेकिन
तारामंडल उपकेंद्र पर लोड ज्यादा बढ़ने के कारण अभियंताओं ने खोराबार ट्रांसमिशन
उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू करने का निर्णय लिया। इसके बाद लाइन बनाने का काम शुरू
कर दिया गया।
खोराबार से 7 सबस्टेशनों को दी जानी है बिजली
खोराबार ट्रांसमिशन
उपकेंद्र का निर्माण 2 वर्ष पहले पूरा हो चुका है। इस उपकेंद्र की जांच भी
की जा चुकी है लेकिन लाइन बनने में देर के कारण वितरण उपकेंद्रों तक बिजली नहीं
पहुंच पा रही है। खोराबार पारेषण उपकेंद्र से खोराबार, सहारा एस्टेट, पाम पैराडाइज, लोहिया एन्क्लेव और तारामंडल उपकेंद्रों को आपूर्ति
दी जानी है। अब रुस्तमपुर और रानीबाग उपकेंद्र जुड़ने से 7 सबस्टेशनों को आपूर्ति दी जाएगी।
Share On :
×
16:21
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा