BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, parking • गोरखपुर / खोराबार • 21-04-2026

गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, कार सवार डाक्टर और बाइक सवार डिलीवरी ब्वाय में मारपीट, बाइक सीज

रूरल न्यूज नेटवर्क। खोराबार क्षेत्र के रानीडीहा में गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद थाने तक पहुंचते-पहुंचते हंगामे में बदल गया। कार सवार डॉक्टर और बाइक सवार डिलीवरी बॉय के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई।

इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने थाने में मौजूद कई डिलीवरी बॉय को लाइट बंद कर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कुछ डिलीवरी बॉय का शांतिभंग में चालान करते हुए बाइक भी सीज कर दी। थाने में हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ विवाद

खोराबार क्षेत्र के रानीडीहा नहर के पास स्थित एक डिलीवरी कंपनी के ऑफिस के बाहर विवाद शुरू हुआ। यहां सैकड़ों डिलीवरी बॉय काम करते हैं। ऑफिस के बगल में एक दंत चिकित्सक का अस्पताल है। अस्पताल के सामने कार खड़ी थी। आरोप है कि कार के पीछे एक डिलीवरी बॉय ने बाइक खड़ी कर दी। इसे लेकर महिला डॉक्टर, कर्मियों और डिलीवरी बॉय के बीच कहासुनी शुरू हो गई फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद महिला डॉक्टर और उनके भाई डॉ. मनोज कुमार यादव तहरीर लेकर थाने पहुंचे। कुछ ही देर में 40-50 की संख्या में डिलीवरी बॉय भी थाने पहुंच गए। इस दौरान कुछ डिलीवरी बॉय पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाने लगे। पुलिस की ओर से मना करने के बावजूद वीडियो बनाने और शोर-शराबा जारी रहने पर स्थिति बिगड़ गई।

Image Source Here...

लाठियों से पीटने का लगाया आरोप

थाने पहुंचे डिलीवरी बॉय का आरोप है कि पुलिस ने लाइट बंद कर परिसर में उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा। इसमें अजीत कुमार, राज, बृजेश और संदीप समेत कई डिलीवरी बॉय घायल हो गए। उधर, पुलिस ने मामले में महिला डॉक्टर के भाई डॉ. मनोज कुमार यादव की तहरीर पर अरुण समेत 25 अज्ञात डिलीवरी बॉय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने इस मामले में अरुण, अमरनाथ, सूर्यजीत समेत छह डिलीवरी बॉय का शांतिभंग में चालान कर दिया है। तीन बाइक भी सीज की गई हैं। करीब 14 बाइक को लावारिस में दाखिल किया गया है।

इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने कहा कि दो पक्षों में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस इसमे कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी जांच कराई जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश