कुसम्ही स्टेशन पर टला बड़ा ट्रेन हादसा, नशे में धुत व्यक्ति को बचाने के लिए पायलट ने रोकी ट्रेन
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर के खोराबार ब्लॉक क्षेत्र स्थित
मोतीराम अड्डा के पास मंगलवार दोपहर एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। कुसम्ही रेलवे
स्टेशन फाटक पर एक नशे में धुत व्यक्ति को बचाने के लिए ट्रेन के पायलट ने सूझबूझ
दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई।
Image Source Here...
जानकारी के अनुसार, कुसम्ही रेलवे स्टेशन का फाटक बंद था। काफी देर
तक फाटक बंद रहने के कारण राहगीर और बाइक सवार लोग फाटक पार करने लगे। इसी दौरान
एक नशे में धुत व्यक्ति भी रेलवे फाटक पार कर रहा था।
तभी एक ट्रेन तेजी से आ रही थी। ट्रेन के चालक
ने लगातार हॉर्न बजाए, लेकिन नशे में होने के कारण व्यक्ति को कुछ
सुनाई नहीं दिया। पायलट ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल ब्रेक लगाए, जिससे ट्रेन रुक गई और व्यक्ति की जान बच गई।
मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत उस व्यक्ति
को रेलवे ट्रैक से हटाया। इस घटना से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय राहगीरों
ने बताया कि मोतीराम अड्डा कुसम्ही स्टेशन पर रेलवे फाटक अक्सर बंद रहता है, जिसके कारण लोगों को मजबूरी में फाटक पार करना पड़ता
है।
Share On :
×
16:19
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा