Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, married couple • गोरखपुर / खोराबार • 18-03-2026

डंपर की टक्कर से नवविवाहित दंपती की मौत, इलाज से दौरान हुई मौत, 2 बच्चियों का इलाज एम्स में जारी

रूरल न्यूज नेटवर्क। खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर में मंगलवार की रात करीब 7 बजे डंपर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर कुल 4 लोग सवार थे। पति-पत्नी और घर की 2 लड़कियां। एक्सीडेंट होते ही डंपर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। इस टक्कर में पति पत्नी और दोनों लड़कियों को गंभीर चोट आई। परिवार वालों ने घायल को एम्स में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की टीम ने पति-पत्नी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज से दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों दोनों लड़कियों का इलाज एम्स में चल रहा है।

बाइक सवार की पहचान मितेश (27) अपनी पत्नी सोनम (22) और घर की दो मासूम बेटी खुशी (7) और तन्नू (6) के साथ नौका विहार से घूमकर अपने घर लौट रहे थे। परिवार खुशी-खुशी समय बिताकर वापस आ रहा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में ही एक दर्दनाक हादसा उनका इंतजार कर रहा है।

Image Source Here...

जैसे ही उनकी बाइक सिक्टौर के करमहिया घाट के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने अचानक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और सभी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला।

Image Source Here...

दर्दनाक पहलू यह है कि मितेश और सोनम की शादी अभी केवल एक महीने पहले ही हुई थी। दोनों ने अपने नए जीवन की शुरुआत ही की थी और कई सपने देखे थे, लेकिन एक ही हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। नवविवाहित जोड़े की इस तरह मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। जिसने भी यह खबर सुनी, वह स्तब्ध रह गया।

परिवार में मचा कोहराम

 जैसे ही इस घटना की सूचना मितेश के घर पहुंची, वहां मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मितेश के पिता राजेंद्र ने कहा कि उनका पूरा परिवार उजड़ गया है और अब उन्हें न्याय चाहिए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही खोराबार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में ले लिया। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×