Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, truck, burn • गोरखपुर / खोराबार • 28-05-2026

ट्रक-डंपर में टक्कर, ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले, पुलिस ने डंपर से दोनों के कंकाल बाहर निकाले, हाईवे पर 5 किमी. लंबा जाम

रूरल न्यूज नेटवर्क कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर गुरुवार सुबह ट्रक और डंपर में टक्कर हो गई। ट्रक सड़क पर पलट गया। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर जिंदा जल गए। जबकि ट्रक चालक और खलासी घायल अवस्था में नीचे कूद गए।

Image Source Here...

पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 2 घंटे में आग बुझाई। आग बुझने के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने डंपर के अंदर से चालक-क्लीनर के कंकाल बाहर निकाले। वहीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। जबकि दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। हादसे के बाद हाईवे पर 5 किमी. लंबा जाम लग गया। हादसा थाना रामगढ़ताल क्षेत्र में हुई।

Image Source Here...

टक्कर के बाद ट्रक पलटा, लगी आग

कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर मक्का लदा ट्रक कुशीनगर से लखनऊ की ओर जा रहा था। सुबह 5 बजे हाईवे पर एक डंपर रॉग साइड पर आ गया। डंपर में डस्ट थी। अजवनिया गांव के पास डंपर और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर होते ही ट्रक सड़क किनारे पलट गया। उसमें आग लग गई।

आग ने डंपर को भी चपेट में ले लिया। टक्कर से ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। टक्कर के बाद डंपर चालक और क्लीनर फंस गए। इस कारण से दोनों आग में जिंदा जल गए। वहीं ट्रक चालक और खलासी घायल अवस्था में वाहन से नीचे कूद गए।

हादसे के बाद गांव वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। टीम ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा। मृतकों की पहचान सत्येंद्र कुमार पुत्र रामकोमल निवासी धमोरा पोस्ट परसिया थाना पुरानी बस्ती और फतेहपुर निवासी क्लीनर शिवा के रूप में हुई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×