हाइटेंशन तार पर चढ़ा युवक, घबराए लोग, परिवार से नाराज था, घंटों मशक्कत बाद पुलिस ने नीचे उतारा
रूरल न्यूज नेटवर्क।24 साल का एक युवक
हाइंटेंशन बिजली की तार पर चढ़ गया। जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने युवक को तार पर चढ़ते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया और तुरंत
परिवार को सूचना दी।
लोगों ने युवक
को उतरने के लिए खूब समझाया लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। अंत में पुलिस को
बुलाया गया। पुलिस ने घंटों की मशक्क्त के बाद समझा कर उसे तार से नीचे उतारा और
परिवार को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक किसी बात को लेकर परिवार से
नाराज था जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
मिली जानकारी
के अनुसार खोराबार थानाक्षेत्र के चपवन गांव का निवासी 24 साल का सलीम शेख परिवार वालों से किसी बात को लेकर नाराज
हुआ और सुबह करीब 9 बजे अकोलही
स्थित शिव मंदिर के पास लगे हाइटेंशन बिजली तार पर चढ़ गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मंदिर के पास
मौजूद लोगों ने युवक को तार पर चढ़ा देखा तो शोर मचाते हुए तुरंत परिजनों और पुलिस
को सूचना दी। सूचना मिलते ही खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों और
परिजनों की मदद से युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया।
Image Source Here...
काफी देर तक
समझाने-बुझाने और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक किसी पारिवारिक बात को लेकर घर से नाराज था, जिसके चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया।
गनीमत रही कि समय रहते
लोगों की नजर पड़ गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने युवक को
परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Share On :
×
16:21
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा