हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, हाथ, पैर और पेट का हिस्सा झुलसा, इलाज जारी
रूरल न्यूज नेटवर्क।खोराबार थानाक्षेत्र में
बुधवार शाम एक युवक हाई टेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस
गया। यह घटना रामनगर करजहां में हुई, जहां युवक अपनी
छत साफ कर रहा था।
जानकारी के
अनुसार, पिपराइच ब्लॉक के रामनगर
करजहां के पूर्व प्रधान के 22 वर्षीय बेटे
अगेंश निषाद शाम को अपनी छत की सफाई कर रहे थे। छत धोने के दौरान पानी का छिंटा छत
के पास से गुजर रही एचटी लाइन पर पड़ गया।
Image Source Here...
पानी के संपर्क
में आते ही अगेंश बिजली की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। उनके परिवार के
सदस्य तुरंत छत पर पहुंचे और देखा कि अगेंश बुरी तरह झुलस गए थे। उनके पैर, हाथ और पेट का बड़ा हिस्सा झुलस गया है।अगेंश को तत्काल गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में
भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज
जारी है।
इस घटना पर
बिजली विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बिजली के तारों के पास बच्चोंको
नहीं आने देना चाहिए। साथ ही, तारों के पास
लोहे या पानी से संबंधित कोई भी कार्य अत्यंत सावधानी से करना चाहिए।
Share On :
×
16:20
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा