BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, young • गोरखपुर / खोराबार • 11-03-2026

युवक को मारी गोली, पैसों को लेकर था पुराना विवाद, मेडिकल कालेज रेफर, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

रूरल न्यूज नेटवर्क रामगढ़ताल क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक को गोली मार दी गई। आरोप है कि रुपये देने के लिए बुलाए बड़हलगंज के पंकज शाही ने गोली मारी है। पैर में दो गोली लगते ही प्रियांशु सिंह (22) जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।

साथ में गए दोस्त शशांक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। शंशाक के सिर में भी पत्थर लगे हैं। वह भी घायल हालत में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल प्रियांशु सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर गोली फंसने की वजह से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी पंकज शाही की तलाश में जुटी है।

Image Source Here...

साढ़े तीन लाख रुपये की लेनदेन थी

 गोला बाजार के दीपगढ़ गांव निवासी प्रियांशु सिंह के मित्र व महराजगंज घुघली निवासी शशांक त्रिपाठी से आरोपी बड़हलगंज के महुआपार निवासी पंकज शाही से पुरानी जान पहचान थी। जरूरत पड़ने पर पंकज शाही को शशांक ने साढ़े तीन लाख रुपये कर्ज के तौर पर दिए थे। उसी रुपये को लंबे समय से शशांक वापस मांग रहे थे। मंगलवार को दोनों के बीच में रुपये के लेनदेन को लेकर फोन पर बातचीत हुई थी।

बताया जा रहा है कि पंकज ने शशांक को रुपये देने के लिए चिड़ियाघर के पास बुलाया था। शशांक अपने मित्र प्रियांशु को साथ में लेकर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे बाइक से चिड़ियाघर के पास गए थे। वहां पर पहले से पंकज शाही अपने कुछ दोस्तों के साथ मौजूद था।

दोनों के बीच में रुपये को लेकर बातचीत के दौरान ही विवाद हो गया और पंकज शाही ने अपने पास रखे असलहे से फायर कर दिया। गोली प्रियांशु के घुटने व पैर के निचले हिस्से में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर राहगीर भी रुक गए और आरोपी मौका पाकर फरार हो गया।

दोस्त ने ही गोली लगने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पीड़ित के बताए अनुसार पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। आरोपी पंकज शाही की तलाश में पुलिस टीमें गठित कर दी गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:22
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा