बीच सड़क पर युवती पर हमला, शोहदे ने रोकर बातचीत करने का दबाव बनाया, मना करने पर भड़का
रूरल न्यूज नेटवर्क।एक युवती से देर रात छेड़खानी और उसपर हमला करने का मामला
सामने आया है। आरोप है कि युवती मंदिर से लौट रही थी तभी मदन मोहन मालवीय
इंस्टीट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी के गेट सामने शोहदे ने उससे पहले बातचीत करने के लिए
दबाव बनाया।
Image Source Here...
युवती के मना करने पर भड़क
उठा और मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं पीड़ित का फोन भी पटक कर तोड़ दिया। राहगीरों
के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी शिकायत पुलिस को की गई। कैंट पुलिस
आरोपी के तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक देवरिया
रोड स्थित MMMUT के पास की कालोनी में रहने
वाली युवती रविवार रात करीब आठ बजे एमएमयूटी के पास स्थित मंदिर से दर्शन कर पैदल
घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में साहिल नाम के एक युवक ने उसे रोक लिया और
बातचीत करने की कोशिश करने लगा।
युवती ने विरोध किया और आगे
बढ़ने लगी तो आरोपी ने अपना आपा खो दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंकार सुनते
ही आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच सड़क पर हो रहे हंगामे को
देखकर राहगीर और स्थानीय लोग दौड़ पड़े।
युवती का मोबाइल तोड़ा
आरोप है कि मारपीट के दौरान
युवक ने युवती का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। जिससे वह बुरी तरह सहम गई। युवती को
बिलखता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिसके बाद आरोपी तुरंत फरार हो गया।
लोगों ने युवती को शांत
कराया और सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पूछने पर युवती ने
बताया कि साहिल नाम का युवक उसके स्कूल में पढ़ता था और इसी वजह से उसे जानता था।
आरोप है कि वह पुरानी
पहचान का फायदा उठाकर लगातार बातचीत करने का दबाव बना रहा था। रविवार की रात मौका
पाकर रास्ते में घेरने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस को शिकायत कर दी गई है।
कैंट थाना पुलिस शोहदे की तलाश में जुटी है।
Share On :
×
16:21
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा