BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / खोराबार • 16-09-2026

गोरखपुर में निर्माणाधीन भवन में करंट से मासूम की मौत

गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार में मंगलवार दोपहर निर्माणाधीन भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसा रामगुलाम राय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन में हुआ। मृतक की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के टेनुइया निवासी अंकुश निषाद के रूप में हुई है। परिजनों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। अंकुश की मां लीलावती देवी निर्माण स्थल पर मजदूरी करती हैं और बच्चों के साथ वहीं रहती थीं। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक मजदूर ने अंकुश से विद्युत बोर्ड में लगा मोबाइल चार्जर लाने को कहा। अंकुश बोर्ड के पास पहुंचा तो वहां मौजूद खुले तारों की चपेट में आ गया। परिजनों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर जगह-जगह बिजली के नंगे तार पड़े थे। लीलावती देवी ने बताया कि शोर सुनकर वह ऊपर से नीचे पहुंचीं तो अंकुश बिजली के तार से चिपका हुआ था। उन्होंने किसी तरह उसे तार से अलग किया। इसके बाद स्थानीय लोगों और मजदूरों की मदद से बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। मजदूर खुले तारों के बीच काम कर रहे थे। उनका यह भी कहना है कि वहां काम करने वाले मजदूर अक्सर अंकुश से पान, गुटखा और अन्य सामान मंगवाते थे। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। अंकुश अपनी मां का इकलौता बेटा था। अंकुश के पिता संतोष निषाद करीब दो महीने पहले मजदूरी करने मुंबई गए थे। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण लीलावती निर्माण स्थल पर ही रहकर काम करती थीं। उनकी 9 वर्षीय बेटी रिया और 12 वर्षीय बेटी रागिनी रिश्तेदारों के यहां रहती हैं। घटना के बाद सीओ और खोराबार थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। ठेकेदार अंबिका निषाद की साइट पर निर्माण कार्य चल रहा था। लीलावती ने ठेकेदार और कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया की खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्चे की मौत करंट लगने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:28
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने किया IMA के चैरिटेबुल ब्लड सेंटर का लोकार्पण
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस को मिली 4 तहरीर
गोरखपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी आलोक अग्रवाल ने गोला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में बँटवाई अनूठी राहत किट, वाटरप्रूफ, साँप-बिच्छू से बचाव सहित सोलर लाइट-पंखे की सुविधा है इस किट के टेंट में
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर ; एसटीएफ ने किया असलहा नेटवर्क का खुलासा, कैंट क्षेत्र के व्ही पार्क के निकट पकड़े गए 5 तस्कर, इंस्टाग्राम से बेचते थे असलहा, 4 पिस्टल,4 मैगजीन, एक रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद