BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, AIIMS, scientist, nursing officer • गोरखपुर / चरगांवा • 27-01-2026

AIIMS की नर्सिंग ऑफिसर को वैज्ञानिक बन ठगा:मेट्रिमोनियल साइट पर शादी तय की; मां के अंतिम संस्कार के नाम पर हड़पे 3.29 लाख

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर एम्स की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के साथ 3.29 लाख रुपए की जालसाजी का मामला सामने आया है। नर्सिंग ऑफिसर शादी के लिए मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर सर्च कर रही थीं। इसी बीच एक युवक से बातचीत शुरू हुई।

Image Source Here...

उसने खुद का इसरो का वैज्ञानिक बताया। इसके बाद विश्वास में लेकर जालसाज ने मां के अंतिम संस्कार और क्रिया कर्म करने के नाम पर 3.29 लाख रुपए UPI के माध्यम से मंगा लिए, फिर संपर्क तोड़ लिया।

नर्सिंग ऑफिसर ने एम्स थाने में एप्लिकेशन देकर रविवार को मुकदमा दर्ज कराया है। एम्स थाने की पुलिस, साइबर सेल जांच में जुट गई है। मंगलवार को आरोपी युवक के अकाउंट्स डिटेल के लिए पुलिस ने बैंक से संपर्क किया।

नर्सिंग ऑफिसर बोलीं- युवक मुझसे गोरखपुर मिलने भी आया था एम्स की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ने एप्लिकेशन देकर बताया- मैं काफी दिनों से अच्छे वर की तलाश में थी। मैंने मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया है। इसके माध्यम से 2 दिसंबर 2024 को मेरी एक व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई। उसने अपना नाम उमाकांत वर्मा बताते हुए खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताया था।

Image Source Here...

मुझे शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद मेरे परिवार वालों से भी मोबाइल पर बात कर उनका विश्वास जीता। वह साल 2024 में मुझसे मिलने गोरखपुर भी आया। यहां मेरी उससे मुलाकात हुई। वह खुद को काफी बिजी दिखा रहा था। बार-बार कहता था कि काम की वजह से बात करने का समय नहीं मिल पाता है।

मां के क्रिया कर्म के लिए मांगे रुपए नर्सिंग ऑफिसर ने बताया, मैं युवक पर काफी विश्वास करने लगी थी। वह बातें बहुत अच्छी करता था। साल 2024 के दिसंबर माह में उमाकांत ने कॉल कर बताया कि मां की बहुत तबीयत खराब है। उसने मुझसे कुछ रुपए लिए। इसके बाद बताया कि मां की मौत हो गई। मेरे पैसे बैंक से नहीं निकल पा रहे हैं। उसने यह कहते हुए अपनी मां के क्रिया कर्म के लिए पैसे मांगे।

मैंने 13 दिसंबर से लेकर 25 जनवरी 2025 तक युवक के बैंक खाते में UPI के माध्यम से कुल 3.29 लाख रुपए भेजे। इसके बाद युवक ने मुझसे संपर्क तोड़ लिया। मैंने कॉल कर अपने पैसे मांगे तो मोबाइल बंद कर लिया। तब मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ साइबर जालसाजी हुई है।

नर्सिंग ऑफिसर बोलीं, मेरे पास वॉट्सऐप चैट के सबूत नर्सिंग ऑफिसर ने बताया- काफी समय तक युवक का इंतजार किया। जब उसने कॉल नहीं की, तब मैंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मेरे पास उसकी वॉट्सऐप चैट भी मौजूद है। UPI ट्रांजेक्शन की डिटेल भी पुलिस को सौंपी है।

इस संबंध में एम्स थाना इंचार्ज चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि एम्स में काम करने वाली युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस