BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / खोराबार • 26-01-2026

याद किये गए अखिलदेव

Image Source Here...

गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अखिलदेव त्रिपाठी के असमय निधन पर विश्वविद्याल प्रवेश द्वार पर आज एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। एडवोकेट प्रणव द्विवेदी, शिवेंद्र पांडे, क्षितिज राय सरीखे उनके शुभेच्छु छात्रनेताओं द्वारा आयोजित इस समारोह में कुलपति प्रो. पूनम टंडन और महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव बतौर अतिथि मौजूद रहे। कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा के चलते युवाओं में खासा लोकप्रिय हो चुके अपने अजीज साथी अखिलदेव के काल के क्रूर पंजों द्वारा असमय निगल लिए जाने से आहत छात्रनेताओं समेत वहाँ उपस्थित सभी शुभेच्छुओं ने नम आँखों से अपने साथी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सैकड़ों की संख्या में मौजूद जनों ने इस बाबत दो मिनट का मौन भी रखा। अपने सम्बोधन में अखिल के साथियों ने इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ होने व उनको हर संभव मदद करने का संकल्प भी लिया।


 

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:19
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा