BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / खोराबार • 21-01-2026

ज्योतिर्विद नरेंद्र ने किया गोरखपुर सिनेमा महोत्सव का शुभारंभ

                              गोरखपुर सिनेमा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

      गोरखपुर। सिने रंग फाउंडेशन व राजकीय बौद्ध संग्रहालय के संयुक्त तत्वाधान में दो दिनों तक चलने वाले गोरखपुर सिनेमा महोत्सव का बुद्धवार को आगाज हो गया। तारामंडल नौका विहार रोड स्थित राजकीय बौद्ध संग्रहालय के यशोधरा सभागार में मुख्य अतिथि ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सिनेप्रेमियों समेत संग्रहालय के उपनिदेशक डा० यशवंत सिंह राठौर, पूर्व सीबीआई अधिकारी रूपेश कुमार श्रीवास्तव, गोरखपुर विश्वविद्यालय ललित कला विभाग के पूर्व अध्यक्ष भारत भूषण,प्रसिद्ध रंगकर्मी व फिल्म कलाकार अशोक महर्षि, अमित कुमार, मोहन आनंद आजाद, शैलेश श्रीवास्तव, प्रदीप सुविज्ञ,प्रोफेसर चंद्रभूषण अंकुर उपस्थित रहे। अतिथियों ने गैलरी में लगे पोस्टर प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। महोत्सव के पहले दिन लिपिस्टिक, जड़, द्वंद,कागज,प्लूटो,पोखरा,संतुलन,मटर पनीर, सेकेंड चांस,अब बस,नालायक,रांग नंबर,अधूरा चांद,एलियन जैसे शार्ट व डाक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। समारोह का संचालन रीता श्रीवास्तव ने किया।

 

Image Source Here...

       महोत्सव संयोजक धर्मेन्द्र भारती की मुताबिक महोत्सव सिनेमा से जुड़े शहर के चार महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमे गोरखपुर की पहली फिल्म गोरखनाथ बाबा तोहें खिचड़ी चढ़ाइबो के नायक रतन सिन्हा, निर्देशक सुरेंद्र चौधरी, हिन्दी फिल्म सोच के निर्माता और प्रसिद्ध सर्जन डा० विजाहत करीम, अभिनेत्री आभा धुलिया शामिल है। इन चारों विभूतियों में से दो लोगों को पहले दिन ही सम्मानित किया गया जिसमें गोरखनाथ बाबा तुहें खिचड़ी चढ़इबों के निर्देशक सुरेंद्र चौधरी और अभिनेत्री आभा धुलिया के प्रतिनिधि के तौर पर रंगकर्मी रचना धुलिया जी शामिल रहीं। कार्यक्रम से जुड़े कलाकार अजय कुमार, दयाशंकर, अमृता सिंह, मुकेश विद्यार्थी, सूरज वर्मा, अरमान, प्रदीप जायसवाल,रितेश चौहान, विजय यादव, नागेंद्र, अजित कार्तिक,गोपाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे। 

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:20
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा