BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Ayushman Arogya Camp • गोरखपुर / खोराबार • 21-05-2026

एयरपोर्ट पर लगा आयुष्मान आरोग्य शिविर, पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से हुई चेस्ट की जांच

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की गोरखपुर इकाई और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाया गया। शिविर में एयरपोर्ट कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, यात्रियों और आसपास के लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। AIIMS गोरखपुर और इंडिगो एयरलाइन ने भी शिविर में सहयोग किया। शिविर का उद्घाटन सेंट्रल TB डिवीजन की उप महानिदेशक डॉ. शोबिनी राजन ने किया। बड़ी संख्या में लोग जांच कराने पहुंचे और स्वास्थ्य संबंधी सलाह ली।

एक ही जगह पर मिली कई जांच की सुविधा

शिविर में लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं दी गईं। यहां एक्स-रे, आंखों की जांच, पैथोलॉजी जांच और TB स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई। AIIMS गोरखपुर की टीम ने एआई आधारित पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से लोगों की चेस्ट जांच की। डॉक्टरों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी। जांच के दौरान जिन लोगों में बीमारी के लक्षण मिले, उन्हें आगे इलाज कराने की सलाह दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने बताया कि यह शिविर राष्ट्रीय TB उन्मूलन अभियान के तहत लगाया गया। शिविर में लोगों को TB के लक्षण, बचाव और इलाज की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को बताया कि समय पर जांच और इलाज से TB पूरी तरह ठीक हो सकती है। लोगों को प्रचार सामग्री भी बांटी गई ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बीमारी के प्रति जागरूक हो सकें।

Image Source Here...

मोबाइल मेडिकल यूनिट से भी हुई जांच

शिविर में झरना टोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला क्षय रोग केंद्र और स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने सेवाएं दीं। मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए भी लोगों की जांच और परामर्श किया गया। कई लोगों ने मौके पर ही डॉक्टरों से अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में सलाह ली। शिविर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग और एयरपोर्ट प्रशासन की टीमें लगातार लगी रहीं।

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि डीटीओ डॉ. नंदलाल कुशवाहा और एसीएमओ डॉ. एनके द्विवेदी की शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रही। एयरपोर्ट के अधिकारियों विजय कुमार, रजत कुमार मिश्रा, उमेश चंद्र और अरविंद यादव ने भी आयोजन में सहयोग किया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, TB उन्मूलन कार्यक्रम और अन्य संस्थाओं से जुड़े कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 उप महानिदेशक ने की सराहना

सेंट्रल TB डिवीजन की उप महानिदेशक डॉ. शोबिनी राजन ने शिविर का निरीक्षण किया और जिले में चल रहे TB उन्मूलन अभियान की जानकारी ली। उन्होंने एयरपोर्ट पर इतने बड़े स्तर पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से लोगों को समय पर जांच और इलाज की सुविधा मिलती है। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा ने उन्हें जिले की स्वास्थ्य गतिविधियों से जुड़ी बुकलेट भी भेंट की।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:20
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा