• gorakhpur, cm yogi, Body, government
•
गोरखपुर / खोराबार
• 14-04-2026
सरकारी ट्यूबवेल से युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
रूरल न्यूज नेटवर्क।मंगलवार सुबह
झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो अंतर्गत बलुघट्टा टोला स्थित सरकारी
ट्यूबवेल की पानी टंकी में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर
पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में
लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक की पहचान
बलुघट्टा निवासी निकेश उर्फ झब्बर (26) पुत्र स्वर्गीय बाजीलाल
निषाद के रूप में हुई है।
निकेश मजदूरी करता था और
अपने दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई राकेश भी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण
करता है।
Image Source Here...
घटना की जानकारी मिलने के
बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों ने हत्या की आशंका जताई
है। परिजनों के अनुसार, मृतक का गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद चल
रहा था और उस पर बार-बार सुलह का दबाव बनाया जा रहा था।
ट्यूबवेल के बगल में रहने
वाली एक महिला ने बताया कि सुबह करीब सात बजे जब वह पानी भरने के लिए ट्यूबवेल के
पास पहुंची, तो उसने टंकी में शव देखा
और तुरंत अन्य लोगों को बुलाया।
Share On :
×
16:21
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा