• gorakhpur, cm yogi, Car
•
गोरखपुर / खोराबार
• 19-05-2026
फोरलेन पर कार पलटी, 3 की मौत, 2 घायल, बिहार से अयोध्या जा रहे थे श्रद्धालु
रूरल न्यूज नेटवर्क।खोराबार थाना
क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिहार से अयोध्या जा रही तेज रफ्तार कार
भैंसहा फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे
उड़ गए। दुर्घटना में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
हादसा सोमवार सुबह करीब 4 बजे भैंसहा फोरलेन पर हुआ। बताया जा रहा है कि कार में पांच
लोग सवार थे और सभी बिहार से अयोध्या जा रहे थे। इसी दौरान चालक संतुलन खो बैठा और
कार सड़क से नीचे पलट गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि
कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे सड़क पर बिखर गए। हादसे
की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर
निकाला।
Image Source Here...
हादसे में चालक ओम राय
पुत्र श्रीपत राय (40 वर्ष) निवासी
उतरावल थाना खलीलाबाद, संतकबीरनगर को
गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों
ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, वासुकी दास (40 वर्ष) और प्रवीण दास (22 वर्ष) पुत्रगण
लालू यादव निवासी ग्राम मुरली थाना विथान, जिला समस्तीपुर, बिहार की इलाज के दौरान मौत हो गई।घायलों में राम प्रकाश दास (65 वर्ष) पुत्र
भगवान दास और राजा दास (20 वर्ष) पुत्र
लालू यादव शामिल हैं। दोनों को हल्की चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। सभी
लोग वर्तमान में अयोध्या के नया घाट स्थित राम वैदेही मंदिर में रह रहे थे। सूचना
मिलते ही खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
प्रभारी निरीक्षक खोराबार
सुधांशु सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को
अस्पताल भेजा गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की
जा रही है।
Share On :
×
16:19
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा