राप्ती नदी में डूबा 10वीं का टॉपर, मां बोलीं- हाईस्कूल में टॉप किया था बेटा, दोस्तों ने ही उसे डुबोया
रूरल न्यूज नेटवर्क।10वीं का स्कूल टॉपर छात्र राप्ती नदी में नहाते समय डूब गया।
वह अपने 5 दोस्तों के साथ नहाने गया था। नदी किनारे अंश का
कपड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची मां चीखते चिल्लाते बोलीं-मेरे बेटे अंश ने 10वीं में स्कूल टॉप किया था। उसके दोस्तों ने ही उसे डुबोया
है। मेरा बेटा पढ़ने में बहुत तेज था, इसलिए उससे सब
जलते थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस
दोस्तों से पूछताछ कर रही है। मामला झंगहा थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार की
सुबह 7 बजे से एनडीआरएफ टीम राप्ती नदी में छात्र की
तलाश कर रही है। अभी तक छात्र का कहीं पता नहीं चल पाया है।
Image Source Here...
घर से बुलाकर
ले गए थे 5 दोस्त
अंश मौर्या (16) झंगहा के आदित्य पब्लिक स्कूल में 11वीं में पढ़ता है। अंश की मां प्रतिमा ने बताया- इस बार बेटे
ने हाईस्कूल में टॉप भी किया था। अंश की मां प्रतिमा ने बताया कि गुरुवार दोपहर के
समय बेटा 5 दोस्तों के साथ घर से निकला था। शाम करीब 3 बजे उसके राप्ती नदी में डूबने की सूचना मिली। जिसकी पुलिस
को भी सूचना दी गई है।
Image Source Here...
पुलिस ने बताया, अंश के पिता राम प्रवेश मौर्या पंजाब में टाइल्स के
ठेकेदार हैं। उन्हें भी सूचना दे दी गई है। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के महेवा में
छात्र का घर है। वह झंगहा के रामनगर में स्थित मामा के घर पर ही रहकर पढ़ता था।
उसकी मां प्रतिमा मौर्या भी उसके साथ मायके में ही थीं। अंश दो भाइयों में बड़ा था।
छोटे भाई अरूष का भी रो रोकर बुरा हाल है।
Image Source Here...
रात हो जाने पर NDRF नहीं कर पाई रेस्क्यू
शाम हो जाने की वजह से पहले
दिन एनडीआरएफ रेस्क्यू नहीं कर पाई। शुक्रवार सुबह 6 बजे से
एनडीआरएफ ने फिर से रेस्क्यू शुरू किया है। वहीं राप्ती नदी के किनारे झंगहा पुलिस
के साथ आस-पास के लोग जुट गए हैं।
बताया जा रहा है कि दोस्तों
से पूछताछ में वे सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। दोस्तों का कहना था कि अंश कपड़ा
पहनकर नहा रहा था। अचानक वह गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगा। हम लोगों ने
बचाने का प्रयास भी किया था। लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।पुलिस ने जब नदी किनारे आस-पास छानबीन की तो झाड़ियों में
अंश का कपड़ा मिला है। इस वजह से दोस्त शक के दायरे में आ गए हैं।